Ira Khan Spoke About Body Image: आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इरा खान को काफी समय से उनके बढ़ते वजन और बॉडी इमेज के लिए ट्रोल किया जा रहा था। अब खुद इस इशू पर इरा खान ने बात करते हुए पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दिल का गुब्बार निकाला। इरा के इस पोस्ट को देख सभी काफी इंप्रेस हुए।
इरा खान (Ira Khan) ने पोस्ट शेयर कर खुलकर बॉडी शेमिंग पर बात की ये कहते हुए कि हाँ, मैं मोटी हूँ। 2020 से मैं मोटी/अनफिट, ओवर-वेट और मोटापे के बीच झूल रही हूं। इसके बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है। जरूरी रूप से कुछ चीजें हैं जिन्हें मुझे अभी भी समझने की ज़रूरत है। लेकिन मुझे लगता है कि कम से कम थोड़ा बदलाव बेहतर के लिए हुआ है, इसलिए मैंने इसके बारे में शेयर करने का फैसला किया है। हो सकता है कि मैं उतनी अच्छी तरह से बात न कर पाऊं या उतनी कॉन्फिडेंट न रहूँ जितनी मैं अपने डिप्रेशन के बारे में बात करते समय थी। उसके मुकाबले, यह थोड़ा डरावना लगता है। लेकिन मुझे सच में लगता है कि इसके बारे में बात करने की ज़रूरत है। मुझे कोई डायग्नोस्ड और ईटिंग डिसऑर्डर नहीं है ना ही मैं कोई एक्सपर्ट हूँ। बस अपने अनुभव शेयर कर रही हूँ।
इरा खान के इस पोस्ट पर जनता प्यार लुटाती हुई नजर आई क्योंकि बहुत कम लोग ही अपने डिप्रेशन और बॉडी इमेज जैसे बड़ी बातों को शेयर करते हैं। बता दें बीते 8 सालों से इरा खान डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही थीं लेकिन इसी साल वे इस चीज से पूरे तरीके से मुक्त हो गई हैं। हालांकि अब भी इरा डिप्रेशन की दवाई ले रही हैं जो कुछ समय तक चलेंगी। इरा ने खुद खुलासा किया था कि उनका आखिरी थेरपी सेशन अक्टूबर महीने में खत्म हो गया था। आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान ने साल 2024 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी की थी। दोनों की शादी को एक साल हो गया है और अच्छी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।
