बॉलीवुड

Lokesh Kanagaraj के साथ होगी Aamir Khan की सुपरहीरो फिल्म, 'PK 2' को बताया अफवाह

Aamir Khan's Next With Lokesh Kanagaraj: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' के रिलीज होने से पहले ही फैन्स को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। आमिर खान ने कन्फर्म कर दिया है कि उनकी अगली मूवी साउथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ होने वाली है।

Image

Aamir Khan's Next With Lokesh Kanagaraj

Aamir Khan's Next With Lokesh Kanagaraj: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' लंबे समय से चर्चा में है। यह मूवी 20 जून को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी किया था, जो ऑडियंस को खूब पसंद आया है। लंबे समय के ब्रेक के बाद अब आमिर खान को इस मूवी में बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। 'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले ही आमिर खान ने यह कन्फर्म कर दिया है कि उनकी अगली मूवी साउथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ होने वाली है, जो एक सुपरहीरो बेस्ड होगी।

मीडिया इंटरेक्शन के दौरान आमिर खान ने अपनी अगली मूवी से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'पीके 2 को बनाने की अफवाहें जो फैल रही हैं वो सही नहीं हैं। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।' इसके बाद उन्होंने कहा, 'दादा साहब फाल्के फिल्म बन रही हैं। राजकुमार हिरानी और मैं इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।' इसके बाद जब आमिर खान से लोकेश कनगराज के साथ फिल्म करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'लोकेश और मैं साथ में एक मूवी करने वाले हैं। यह सुपरहीरो बेस्ड होगी।'

आमिर खान ने आगे बताया कि इस मूवी बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। यह फिल्म अगले साल सेकंड हाफ में फ्लोर पर जाएगी। इस मूवी के बारे में आमिर खान ने ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं कीं। इसके अलावा आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर भी काम शुरू कर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article