Aamir Khan on Thugs of Hindostan failure: साल 2018 में आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। निर्माताओं को पूरी उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की असफलता पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं अभिनेता ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) की तुलना 'शोले' (Sholay) से कर डाली है।
'शोले' से की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की तुलना
मुंबई में व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में SCREEN Academy Masterclass का हिस्सा बने आमिर खान ने कहा कि वो अपने किरदार से भी ज्यादा फिल्मों को सेलेक्ट करते हुए उसकी कहानी को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि सिर्फ एक बार उन्होंने कहानी से ज्यादा अपने किरदार को अहमियत दी थी। वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' थी, जिसका नतीजा बहुत बुरा रहा। (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 3: तृषा-सूर्या स्टारर के मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बन गई 100 करोड़ी)

Sholay
उन्होंने कहा, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की स्टोरी काफी नार्मल है। यह शोले जैसी ही है। शोले में संजीव कुमार का किरदार ठाकुर का है, जिसे अपने परिवार के खत्म हो जाने का बदला लेना होता है। दो लोग जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) उनकी मदद करते हैं। यहां जफीरा (फातिमा सना शेख) का परिवार खत्म हो जाता है। उसे मदद चाहिए होती है और फिरंगी (आमिर) उसकी मदद के लिए आगे आता है।' (इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने 60 साल की उम्र में फ्लॉन्ट किए 6 पैक्स एब्स, पोस्ट में कही 'अकेले और तन्हा' होने की बात)
फ्लॉप साबित हुई थी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'
आमिर खान ने आगे कहा कि फिल्म का फॉर्मेट और फ़ॉर्मूला 'शोले' जैसा ही था। इस मूवी में कई बदलाव हुए और खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, 'कास्टिंग को लेकर कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव हुए। मुझे नहीं पता था कि मैं इतनी बड़ी गलती करने जा रहा हूं। मगर चीजें अक्सर हो जाती हैं। हमें स्क्रिप्ट नहीं बदलनी चाहिए थी भले ही कास्टिंग हमारे मुताबिक ना रही हो। इसलिए आपने फिल्म की ओरिजिनल स्क्रिप्ट नहीं देखी जो विक्टर ने लिखी थी, इसमें काफी बदलाव हुए थे।' बताते चलें 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी केवल 151 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। यह मूवी बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
