वी. विजयेंद्र प्रसाद ने 'महाभारत' को लेकर कही ये बात
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'महाभारत' फिर से सुर्खियों में आ गई है। अभी हाल ही में राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद ने आमिर खान की इस फिल्म को लेकर एक बयान दिया है। पीटीआई की गई बातचीत के दौरान वी. विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, 'कुछ समय पहले, वह (आमिर) मेरे पास महाभारत बनाने का एक आइडिया लेकर आए थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। वो मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के साथ इस महान भारतीय महाकाव्य पर काम करना चाहेंगे।” इस बयान ने साफ कर दिया कि महाभारत न सिर्फ आमिर बल्कि एसएस राजामौली का भी सपना है।
इन फिल्मों को लेकर चर्चा में है आमिर खान
आमिर खान फिल्म 'महाभारत' के अलावा और भी मूवीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, तो वहीं सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' में भी एक्टर की झलक देखने को मिल सकती है। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'महाभारत' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
