बॉलीवुड

A6: एटली ने सलमान खान से प्राइवेट मीटिंग में मांगी माफी, नॉन-थिएट्रिकल डील की वजह से ठंडे बस्ते में गई फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 7, 2025, 11:08 AM IST

Salman Khan-Atlee Movie Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और एटली (Atlee) की अपकमिंग एक्शन फिल्म बंद होने की एक और वजह सामने आई है। फिल्म के बंद होने की वजह नॉन-थिएट्रिकल डील को बताया जा रहा है। जो साउथ स्टार रजनीकांत के बाहर जाने के बाद प्रभावित हुई है।

Image

atlee kumar Salman Khan

Salman Khan-Atlee Movie Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'जवान' डायरेक्टर एटली (Atlee) की अपकमिंग एक्शन फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए। सलमान खान और एटली कुमार की इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक अपडेट सामने आया था जिसमें बताया गया कि रजनीकांत (Rajnikanth) ने बिजी शेड्यूल की वजह से इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए है। एटली कुमार की इस एक्शन फिल्म में रजनीकांत सलमान खान के पिता का रोल करने वाले थे। लेकिन फिल्म से रजनीकांत के जाने के बाद से अब ये एक्शन मूवी A6 ठंडे बस्ते में चली गई।

ये बताई जा रही है वजह

सलमान खान और एटली कुमार की फिल्म ठंडे बस्ते में जाने की कई वजह सामने आ रही हैं। इसी को लेकर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें कुछ नई जानकारी दी गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और रजनीकांत के फिल्म में साथ नजर आने पर नॉन-थिएट्रिकल की डील 275 करोड़ रुपये की हो सकती थी। रजनीकांत के फिल्म से बाहर होने पर नॉन-थिएट्रिकल डील 275 करोड़ रुपये से घटकर 200 करोड़ रुपये रह गई। रजनीकांत के बाहर जाने के बाद मेकर्स को 75 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। जिसकी वजह से फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसी को लेकर एटली ने सलमान खान से मुलाकात की थी और माफी भी मांगी थी। और साल 2026 में साथ काम करने का वादा भी किया।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान इस मूवी के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में सलमान खान धांसू रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article