बॉलीवुड

71st National Film Awards: शाहरुख खान, विक्रांत मेस्सी और रानी मुखर्जी को इतनी मिली इनाम की रकम !! जानिए यहां

71st National Film Awards: आज नई दिल्ली में आयोजित हुए 71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Awards) समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को नेशनल अवॉर्ड दिया। आइए जानते हैं इस अवॉर्ड के साथ इन सभी एक्टर्स को इनाम की कितनी राशि मिली है।

Image

Image Source: You Tube/DD News

71st National Film Awards: आज यानी 23 सितंबर को नई दिल्ली में 71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Awards) का आयोजन किया गया। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को नेशनल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। शाहरुख खान और विक्रांत मेस्सी को फिल्म 'जवान' और '12वीं फेल' के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला जबकि रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार हासिल किया। अब लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है और वो यह है कि तीनों बॉलीवुड अभिनेताओं को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उन्हें इनाम की राशि कितनी दी गई है।

शाहरुख खान के साथ-साथ विक्रांत मेस्सी और रानी मुखर्जी का भी यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार था। यह भव्य समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गयाम जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों अभिनेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। बताते चलें इस पुरस्कार को देते हुए एक मैडल, एक सर्टिफिकेट और कैश प्राइज भी दिया जाता है। शाहरुख, विक्रांत और रानी को रजत कमल (सिल्वर लोटस) पदक के साथ-साथ इनाम की राशि भी मिली है।

बताया जा रहा है कि बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए इनाम की राशि लगभग 2 लाख रुपये होती है। रानी मुखर्जी को इनाम की राशि 2 लाख रुपये ही मिली है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान और विक्रांत मेस्सी के बीच इनाम की राशि को बांटा गया है। दोनों को एक-एक लाख रुपये इनाम की राशि मिली है। बता दें वैभवी मर्चेंट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रैक 'ढिंढोरा' के लिए राष्ट्रपति मुर्मू से प्रतिष्ठित सम्मान मिला।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article