बॉलीवुड

12th Fail के क्लाइमेक्स के बाद फफक-फफककर रोने लगे थे Vikrant Massey, बोले- मुझे 19 साल लग गए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2024, 01:10 PM IST

12th Fail: विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म में एक्टर ने शानदार काम किया है। फिल्म के को राइटर जसकुंवर कोहली ने कहा कि क्लाइमेक्स सीन के बाद विक्रांत फफक कर रोने लगे थे। उन्हें इस तरह से देखकर हर कोई इमोशनल हो गया था।

Image

Vikrant Massey (credit pic: instagram)

12th Fail: विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की 12वीं फेल ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई की है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुए 100 दिन से ज्यादा हो गए है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में पूरी टीम शामिल हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankar) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों कलाकारों ने शानदार काम किया है। विक्रांत मैसी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि ये फिल्म उनके करियर के लिए रीस्टार्ट मूमेंट थी। अब फिल्म के को-राइटर जसकुंवर कोहली ने पोस्ट शेयर कर इमोशनल किस्सा सुनाया है।

जसकुंवर ने कहा, हम रिजल्ट के दिन का आखिरी सीन शूट कर रहे थे। उस दिन विक्रांत बार-बार अपने घुटनों पर गिरकर रोए जा रहे थे। उन्हें उस तरह से देखकर मैं हैरान रह गया था। शूट के दौरान विक्रांत बार-बार कह रहे थे कि मैं भी यहां तक बिना ऑक्सीजन के पहुंचा हूं। वो भी नंगे पैर।

शूट खत्म होने के बाद भी विक्रांत लगातार रो रहे थे। एक्टर ने कहा कि मुझे भी यहां तक पहुंचने में 19 साल लग गए। मैं भी यहां तक बिना ऑक्सीजन के पहुंचा हूं। वो भी नंगे पैर। ये मेरी भी कहानी है। जसकुवर ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, ये कहानी सिर्फ आईपीएस मनोज शर्मा की ही नहीं विक्रांत मैसी की भी है। 12वीं फेल के बाद विक्रांत मैसी को अच्छे प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। एक्टर राजकुमार हिरानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article