बॉलीवुड

Exclusive: '12वीं फेल' के लिए विक्रांत मेस्सी को लेने पर सन्तुष्ट नहीं थे विधु विनोद चोपड़ा, अभिनेता ने बताया, 'उन्हें यकीन नहीं था कि मैं...'

Vikrant Massey on How he Get 12th Fail: टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ स्पेशल बातचीत के दौरान नेशनल अवॉर्ड विजेता विक्रांत मेस्सी ने बताया कि उन्हें किस तरह विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' मिली। विधु विनोद चोपड़ा को लग रहा था कि वो विक्रांत मेस्सी के साथ कैसे मूवी बनाए?

Image

Image credit: Instagram

Vikrant Massey on How he Get 12th Fail: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी ने '12वीं फेल' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। यह मूवी आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित थी। बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद विक्रांत मेस्सी की इस मूवी ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार भी जीता। विक्रांत मेस्सी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने 23 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह अवॉर्ड लिया। हाल ही में टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ एक बातचीत के दौरान विक्रांत मेस्सी ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें यह इस मूवी में यह भूमिका कैसे मिली।

विक्रांत मेस्सी की एक शॉर्ट मूवी में देखने के बाद राजकुमार हिरानी उनसे प्रभावित हुए थे। उस मूवी ने डायरेक्टर का ध्यान आकर्षित किया था, जिसके बाद राजकुमार हिरानी ने खुद विधु विनोद चोपड़ा से विक्रांत मेस्सी को लेने की सिफारिश की थी। नाविका कुमार के साथ बात करते हुए विक्रांत मेस्सी ने कहा, 'मैंने एक शॉर्ट फिल्म अपने एक दोस्त के साथ की थी, जो राजकुमार हिरानी जी के '3 इडियट्स' में उनके असिस्टेंट थे। राजू सर ने अपने असिस्टेंट द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म देखी थी। इसके बाद उन्होंने पहली बार मुझसे कांटेक्ट किया।'

विक्रांत मेस्सी ने आगे बताया, 'राजू सर ने कहा कि मैंने आपको शॉर्ट फिल्म देखी। मुझे आपका काम बहुत पसंद आया।' इसके बाद जब राजू सर को पता चला कि विनोद सर '12वीं फेल' जैसी फिल्म बना रहे हैं तो उन्होंने मेरे बारे में विनोद सर को बताया। इसके बाद मैंने विनोद सर से मुलाकात की। विनोद सर ने मुझसे सवाल पूछ लिया कि तुम 19 साल के कैसे लगोगे?'

विक्रांत ने आगे कहा, 'मैं उस समय 34 साल तक था। मैं अक्सर शेविंग नहीं करता हूं। उस समय मेरी दाढ़ी और बाल लंबे थे। विनोद सर ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ फिल्म क्यों बनाऊं? तुम एक टीवी एक्टर हो लोग तुम्हारी फिल्म देखने थिएटर क्यों आएंगे? इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हुई।'

विक्रांत मेस्सी ने विधु विनोद चोपड़ा को एकदम सीधे बात करने वाले इंसान बताया। उन्होंने कहा, 'उनमें एकदम बच्चों की तरह क्वालिटी है। वह बहुत ईमानदार हैं। कभी-कभी कुछ लोगों को यह बात लोगों की अजीब लग सकती है लेकिन वो जल्द ही उनसे घुल-मिल गए क्योंकि मैंने उन्हें एक मेंटर की तरह देखा था।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article