भोजपुरी

Namrata Malla ने 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला' पर जमकर लगाए ठुमके, ब्लैक बिकिनी में अदाएं देख फैंस के छूटे पसीने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2023, 05:54 PM IST

Namrata Malla Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस बीच किनारे ब्लैक कलर की बिकिनी में ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Namratta Malla Viral Video (credit pic: instagram)

Namrata Malla Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने अदाओं को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड डांस मूव्स के साथ वीडिया शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस का हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी में लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बीच किनारे भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी के साथ अपने लुक को मिनमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने बिकिनी के साथ येलो कलर के सनग्लासेस को पेयरअप किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बीच किनारे चलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ' चढ़ल जवानी रसगुल्ला' गाना बज रहा है।

नम्रता मल्ला का डांस वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी के म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। एक्ट्रेस का पवन सिंह के साथ लाल घाघरा खूब फेमस हुआ था। इस गाने ने नम्रता की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने हाल ही में पवन सिंह संग नए गाने का बीटीएस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस पवन संग जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article