Bhojpuri Actress Akshara Singh Celebrate Chhath Festival: आज छठ पर्व का आखिरी दिन है। सभी लोगों ने पूरी श्रद्धा से छठ पर्व मनाया। इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल है। अदाकारा ने आखिरी दिन अक्षरा सिंह ने विधि-विधान के साथ छठी मैया की पूजा की। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर...
अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो छठ पर्व की तैयारियों से लेकर घाट पर अर्ध्य देती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'पहला अर्घ्य सूर्य देव को, नई ऊर्जा और आशा के संग।' फोटोज में अक्षरा सिंह साड़ी में घाट पर पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अक्षरा सिंह ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए हम सब आपके साथ है।'
चर्चा में रहती हैं अक्षरा सिंह
बताते चलें कि अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। पहले वो सिर्फ एक्टिंग करती थी लेकिन अब वो गाने भी लगी हैं। अक्षरा सिंह के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह शुरू से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक समय पर अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह को डेट किया था। अक्षरा और पवन सिंह का रिश्ता काफी आगे तक बढ़ गया था, लेकिन पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। हालांकि अब अक्षरा सिंह अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी है।
