भोजपुरी

धर्मेंद्र को याद करते हुए मोनालिसा हुईं भावुक, पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ दिनों ही मेरे पिता...'

Monalisa Remember Dharmendra: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। धर्मेंद्र ने 24 नवंबर के दिन 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। ऐसे में अब भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मोनालिसा ने धर्मेंद्र को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Image

Pic Credit: Instagram/Monalisa

Monalisa Remember Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन नाम से मशहूर धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बीते दिन ही धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया है। अभिनेता के निधन से फैन्स, फ्रेंड्स और फॉलोअर्स सदमे में हैं। धर्मेंद्र के निधन को 'एक युग का अंत' बताया गया है। ऐसे में अब भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा मोनालिसा ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट कुछ फोटोज शेयर की हैं। मोनालिसा ने एक इमोशनल नोट भी साझा किया है।

धर्मेंद्र को याद करते हुए मोनालिसा ने किया पोस्ट

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, '2 महीने पहली ही मैंने अपने पिता को खोया। आज पूरे नेशन ने हमारे हैंडसम ही-मैन को खो दिया है। सर मैं आपके फार्महाउस वीडियोज को बहुत याद करूंगी, जिनसे मुझे प्रेरणा मिलती थी। इस प्यार सी दुनिया को एक दिन सभी को छोड़कर जाना है और यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिए। लेकिन जिंदा रहते हुए आपने मुझे जीना सिखाया। एक बार एक सबसे बड़े फैन के रूप में आपके साथ काम करने का एक शानदार अवसर मिला... और इसलिए मैं अपनी 'मां' की आपके साथ एक तस्वीर क्लिक करने की इच्छा पूरी कर सकी... हमारा परिवार हमेशा आपकी तारीफ करता है... आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे...।'

मोनालिसा ने आगे लिखा, 'जैसे मेरे बाबा हमें अच्छी यादों के साथ छोड़ गए। वैसे ही आप भी हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।' बताते चलें 21 नवंबर के दिन मोनालिसा ने अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा ने अपने अब तक करियर में तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा को ससुरा बड़ा पैसावाला और प्रेम लीला जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article