भोजपुरी

फुल संस्कारी नारी बनकर रानी चटर्जी ने लगाए जोरदार ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Rani Chatterjee Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रानी चटर्जी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसलिए रानी हमेशा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। इस बीच रानी ने अपने ठुमकों से यूपी-बिहार हिला दिया है।

Image

rani chatterjee (2)

Rani Chatterjee Latest Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। रानी चटर्जी काफी सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि रानी ने भोजपुरी वर्ल्ड में अपना दबदबा कायम कर लिया है। आज हर एक नई अदाकारा रानी की तरह बनना चाहती है। सोशल मीडिया पर भी रानी चटर्जी का सिक्का चलता है। उनकी कोई भी तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते है। इस बीच भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है क्लिप पर...

रानी चटर्जी ने फैंस को दिया विजुअल ट्रीट

भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो येलो साड़ी पहनकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। रानी चटर्जी ने अपने ठुमकों से यूपी-बिहार के लोगों का दिन बना दिया हैं। रानी चटर्जी के क्लिप पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि रानी चटर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। एक यूजर ने रानी के क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह रानी जी आप सबसे बेहतरीन हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रानी चटर्जी भोजपुरी की नंबर 1 एक्ट्रेस है।'

ओटीटी में भी कर चुकी है काम

मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ओटीटी वर्ल्ड में अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने वेब सीरीज मस्तराम में काम किया था। इस सीरीज में रानी चटर्जी ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं। रानी चटर्जी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बोल्डनेस के मामले में रानी कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। रानी चटर्जी ने एक से एक हिट फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। फिलहाल रानी चटर्जी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article