भोजपुरी

पैसों की तंगी की वजह से शॉपिंग नहीं कर पा रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस!! वीडियो देख लोगों की छूट गई हंसी

Monalisa Video: भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। इस बीच मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपना दुख बयां कर रही हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है मोनालिसा के लेटेस्ट वीडियो पर...

Image

pic credit- monalisa instagram

Monalisa Video: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को क्लीन बोल्ड कर देती हैं तो कभी कॉमेडी रील शेयर कर फैंस को हंसा देती हैं। इस बीच मोनालिसा का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। मोनालिसा का ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है मोनालिसा के लेटेस्ट रील पर...

क्यों शॉपिंग नहीं कर पा रही हैं मोनालिसा

भोजपुरी इंडस्ट्री में सालों तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया रील शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस क्लिप में मोनालिसा उदास बैठी है तभी बैकग्राउंड से उनसे एक शख्स पूछता है क्या हुआ किस बात की टेंशन है...इसपर एक्ट्रेस कहती हैं शॉपिंग के लिए पैसे चाहिए। फिर वो शख्स कहता है अरे इतनी सी बात है कोई नहीं कभी-कभी टेंशन में रहना चाहिए। ये सुनते ही मोनालिसा का मुंह बन जाता है। बता दें कि मोनालिसा ने एक फनी रील पर एक्ट किया है। मोनालिसा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस रील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या हुआ मोनालिसा जी पैसे खत्म हो गए।' दूसरे ने लिखा, 'आप ऐसे वीडियो बनाया करो अच्छा लगता है।'

बोल्डनेस में सबको टक्कर देती हैं मोनालिसा

मालूम हो कि भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाया है। इसके अलावा मोनालिसा ने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी गर्दा उड़ाया है। इस शो के बाद ही मोनालिसा को लोग जानने लगे थे। पहले मोनालिसा बस यूपी-बिहार में फेमस थी लेकिन आज मोनालिसा को सभी लोग जानते हैं। मोनालिसा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article