इलेक्शन

ED द्वारा जब्त पैसा जनता को लौटाने की दिशा में कर रहा हूं काम...अमृता रॉय से फोन पर बातचीत में बोले पीएम मोदी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 01:06 PM IST

पीएम मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय से टेलीफोन पर बातचीत की।

Image

पीएम मोदी ने की अमृता रॉय से बात

PM Modi Speaks to Amrita Roy: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीबों से लूटा गया और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कुर्क किया गया धन उन्हें वापस मिले। भाजपा नेताओं ने बताया कि पीएम मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय के साथ टेलीफोन पर बातचीत में यह बात कही।

गरीबों का पैसा गरीब जनता को वापस दिया जाए

भाजपा के एक नेता ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता अमृता रॉय से कहा कि भ्रष्टाचारियों ने आम जनता का पैसा लूटा है और ईडी ने उन भ्रष्टाचारियों से जो भी संपत्ति और धन जब्त किया है, उसे गरीब जनता को वापस दिया जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए वह कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा देश से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ सारे भ्रष्ट एक दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के लिए मतदान करेगी।

राज्य में भ्रष्टाचार भाजपा के मुख्य मुद्दों में से एक

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेताओं का भ्रष्टाचार भाजपा के मुख्य मुद्दों में से एक है। पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी सहित कुछ नेताओं की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में धन और अन्य संपत्ति की बरामदगी को लेकर भाजपा पिछले कुछ समय से तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही है। भाजपा ने 2019 में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी। इस बार वह इससे बेहतर प्रदर्शन की कोशिश कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article