इलेक्शन

BJP ने मध्य प्रदेश के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए कौन-कौन से नाम शामिल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 27, 2024, 08:52 AM IST

भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए सभी 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने अब तक केवल 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Image

बीजेपी के स्टार प्रचारक

Photo : PTI

BJP Star Campaihners: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रचार जोरों पर है। इस बीच बीजेपी ने उन स्टार प्रचारक नेताओं की एक सूची जारी की है जो मध्य प्रदेश राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं जो राज्य में पार्टी के लिए स्टार प्रचारक होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

स्टार प्रचारकों में ये नाम शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, सत्यनारायण जटिया, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, और वीरेंद्र कुमार खटीक भी राज्य में भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ भी होंगे

इसके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, देवेंद्र फड़णवीस, केशव प्रसाद मौर्य, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, हितानंद, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, जयभान सिंह पवैया, राकेश सिंह, लाल सिंह आर्य, नारायण कुशवाह, तुलसी सिलावट, निर्मला भूरिया, ऐदल सिंह कंसाना, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, सुरेश पचौरी, कविता पाटीदार और गौरीशंकर बिसेन भी मध्य प्रदेश में जनता को संबोधित करेंगे।

एमपी में चार चरणों में चुनाव

चुनाव आयोग द्वारा घोषित मान्यता प्राप्त पार्टी अधिकतम 40 स्टार प्रचारकों को नामांकित कर सकती है। भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए सभी 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने अब तक केवल 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में से पहले चार चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होने हैं। पहले चरण के लिए पर्चा दाखिल करने की शुरुआत बुधवार से हो रही है और 27 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। पहले चरण में छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होना है। (एएनआई)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article