इलेक्शन

कौन बनेगा हिमाचल का CM, कांग्रेस के इन 3 चेहरों में किस पर पार्टी लगाएगी दांव

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 03:22 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Election CM Face: हिमाचल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। यह रेस इसलिए भी रोचक हो गई है कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान किसी भी नेता को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया था। और प्रियंका गांधी ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी।

Image

हिमाचल में कौन बनेगा सीएम (फोटो- फेसबुक)

Himachal Pradesh Assembly Election CM Face: हिमाचल प्रदेश में अब तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। पार्टी अब बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अब इस बात पर नजर है कि हिमाचल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। यह रेस इसलिए भी रोचक हो गई है कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान किसी भी नेता को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया था। और प्रियंका गांधी ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी। इन परिस्थितियों में कांग्रेस के 3 से 4 चेहरे ऐसे हैं जो इस रेस में शामिल हैं।

प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी सीएम की रेस में शामिल हैं। हालांकि वह चुनाव प्रचार के दौरान यह कह चुकी हैं कि वह रेस में शामिल नहीं है। लेकिन राजनीतिक बयान के मायने अलग है। वह प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष हैं और जिस तरह से चुनावों के पहले उनकी नाराजगी की खबरें आई थी, उससे साफ है कि उनकी महत्वाकांक्षा कुछ और है।

सुखविंदर सिंह

प्रतिभा सिंह के अलावा पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह भी सीएम पद की रेस में प्रमुख नाम हो सकते हैं। सुखविंदर पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। और वह उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव जीत चुकी हैं तो ऐसे में सुखविंदर सिंह की दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी के बेहद करीबी सुखविंदर सिंह को राज्य में वीरभद्र सिंह के विरोध के बावजूद प्रदेश की कमान मिली थी। ऐसे में प्रतिभा सिंह उनके रास्ते का रोड़ा बन सकती हैं।

मुकेश अग्निहोत्री

वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी और विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं। अगर प्रतिभा सिंह की दावेदारी पर मुहर नहीं लगती है तो वह सुखविंदर सिंह की जगह मुकेश अग्निहोत्री के नाम का समर्थन कर सकती हैं। हालांकि कांग्रेस आलाकमान जिस तरह से चुनाव के पहले आंतरिक कलह से परेशान था, उसे देखते हुए पार्टी सरप्राइज भी दे सकती है। ऐसे में अगले एक-दो दिन कांग्रेस के कई नेताओं की धड़कने बढ़ने वाली हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article