इलेक्शन

कौन हैं रेवंत रेड्डी? जो तेलंगाना में बने कांग्रेस का चेहरा, जानिए उनके बारे में सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 06:20 PM IST

Revanth Reddy Profile: तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। इतना ही नहीं अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार भी माना जाने लगा है।

Image

रेवंत रेड्डी

Photo : Twitter

Revanth Reddy Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। 30 नवंबर को राज्य में मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। यहां के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार सत्ता में है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने उनसे कुर्सी छीनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। खास तौर पर भाजपा की ओर से हो रहे धुआंधार प्रचार ने राज्य की सियासत को दिलचस्प बना दिया है।

इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा रेवंत रेड्डी की है। तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। इतना ही नहीं अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार भी माना जाने लगा है। ऐसे में आइए जानते हैं रेवंत रेड्डी के बारे में, वे कैसे कांग्रेस का चेहरा बने और कैसा रहा उनका सियासी सफर...

2017 में कांग्रेस में हुए थे शामिल

रेवंत रेड्डी 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था। इससे पहले उन्होंने 2009 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के टिकट पर कोडंगल सीट से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के पांच बार के विधायक गुरुनाथ रेड्डी के खिलाफ जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की थ। हालांकि, 2017 में वे टीडीपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए, जिसके बाद जून 2021 में उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एबीवीपी से की राजनीति की शुरुआत

रेवंत रेड्डी ने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। 2006 में उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मिडजिल मंडल से ZPTC सदस्य के रूप में चुने गए। 2007 में रेवंत रेड्डी को एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में चुना गया था, जिसके बाद वे तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गए।

केसीआर के खिलाफ मैदान में

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा जिस सीट की चर्चा है तो वह है कामारेड्डी। गजवेल विधानसभा क्षेत्र के साथ इस सीट पर भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं इस सीट पर उनके सामने कांग्रेस के रेवंत रेड्डी हैं। रेवंत रेड्डी इसके अलावा कोडंगल विधानसभा सीट से भी मैदान में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article