Voting Percentage in Bihar 2025 Chunav: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है- जो 1951 में हुए पहले चुनाव के बाद से अब तक का सबसे अधिक है। आयोग के अनुसार, इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी राज्य के इतिहास में सर्वाधिक दर्ज की गई है।
अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आना बाकी
पहले चरण में, जो 6 नवंबर को हुआ था, महिलाओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 61.56 रहा। वहीं, दूसरे और अंतिम चरण में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया- 74.03 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 64.1 रहा।
आयोग ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े अनंतिम (provisional) हैं और इनमें सेवा मतदाताओं, ट्रांसजेंडर मतदाताओं तथा डाक मतपत्रों का डेटा शामिल नहीं है। अंतिम और विस्तृत आंकड़े निर्वाचन आयोग अपने ईसीआई इंडेक्स कार्ड के माध्यम से जारी करेगा।
दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान
दूसरे चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15 , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
बिहार में पहले चरण में कितना प्रतिशत मतदान?
पहले चरण में 121 सीट पर हुए मतदान में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक मतदान है। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवम्बर को मतदान सम्पन्न हो चुका है।
