UP Nagar Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव को लेकर गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों का ऐलान 9 अप्रैल को हो चुका है। निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 4 मई को और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। इस बीच राज्य चुनाव आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। आयोग ने 81 चुनाव चिह्नों को मुक्त प्रतीक घोषित करते हुए अधिसूचित कर दिया है। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपनी पार्टी के चिह्न पर ही चुनाव लड़ सकेंगे.
निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 81 चुनाव चिह्न
निर्दलीयों के लिए आयोग ने 81 चुनाव चिह्न जारी किए हैं। इन्हीं में से उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इनमें 39 चुनाव चिह्न महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए, 42 चिह्न पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत के सदस्य पद पर लड़ने वालों के लिए तय किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
चुनाव चिह्न की सूची
महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं। शटल, पानी का नल, ऊन का गोला, अनार, अलावा और आदमी, कंघा, चिड़िया का घोंसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, दमकल, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, लड़का-लड़की,भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, सुराही,लट्टू, वायुयान, वृक्ष, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार जैसे चुनाव चिह्न तय किए गए हैं।
पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए ये चुनाव चिह्न तय किए गए हैं- ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, अनाज ओसाता हुआ किसान, खड़ांऊ, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, बिजली का बल्ब,धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, पेपर वेट, पुल, पैंसिल, कुर्सी, भुट्टा, बंदूक, मोटर साइकिल , फावड़ा, बैलगाड़ी और पेचकस।
दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव
प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में 4 मई को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
