इलेक्शन

Bihar Election 2025: बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह, सार्वजनिक सभाओं को करेंगे संबोधित

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 16 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे के लिए बिहार पहुंचेंगे। पार्टी की बैठक के साथ कई सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Image

बिहार के दौरे पर केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो - ANI)

Photo : ANI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीटों के बंटवारे के बाद अब पार्टियां ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानी आज, 16 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौर पर बिहार पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे और सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर आ रहे गृह मंत्री पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे, गठबंधन सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और कुछ सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।

उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि शाह कुछ उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी का मानना है कि उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी पांच घटक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी... अगले चार दिन में राज्य विधानसभा की सभी 243 सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम पूरा हो जाएगा। शाह सभी पार्टी नेताओं को चुनाव के दौरान NDA सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए निर्देश जारी करेंगे।"

चुनाव से पहले पीएम मोदी बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे

सूत्रों ने बताया कि लगभग 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ केंद्रीय मंत्रियों सहित कई शीर्ष भाजपा नेता नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान "राजग उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने" के लिए प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। मतदान के दोनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव से पहले बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article