Timesnow Navbharat ETG West Bengal Exit Polls 2024: पश्चिम बंगाल में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही यहां की 42 लोकसभा सीटों की स्थिति भी लगभग साफ हो गई है। एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिलती दिख रही है।
एग्जिट पोल में किसका दिखा दबदबा?
टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी (Timesnow Navbharat ETG) सर्वे में ये अनुमान लगाया गया है कि भाजपा को इस राज्य में 20 से 22 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। यानी एग्जिट पोल की माने तो टीएमसी की सीटों में कटौती होती दिख रही है। कांग्रेस को यहां एक से दो सीटें मिलने के आसार हैं। आइए देखते हैं पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल...
पश्चिम बंगाल में किस पार्टी को कितनी सीट?
- भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में 21 सीटों पर जीत मिलने के आसार।
- तृणमूल कांग्रेस को इस राज्य में 20 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।
- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट जाने का अनुमान है।
एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल का वोट फीसदी
भाजपा- 44% वोट
टीएमसी- 43% वोट
कांग्रेस- 7% वोट
अन्य- 6% वोट
पश्चिम बंगाल में कुल कितनी लोकसभा सीटें?
- कूच बिहार (एससी)
- अलीपुरद्वार (एसटी)
- जलपाईगुड़ी (एससी)
- दार्जिलिंग
- रायगंज
- बेलूरघाट
- मालदा उत्तर
- मालदा दक्षिण
- जंगीपुर
- बरहाम्पुर
- मुर्शिदाबाद
- कृष्णानगर
- रानाघाट (एससी)
- बनगांव (एससी)
- बैरकपुर
- दम दम
- बारासात
- बशीरहाट
- जयनगर (एससी)
- मथुरापुर (एससी)
- डायमंड हार्बर
- जादवपुर
- कोलकाता दक्षिण
- कोलकाता उत्तर
- हावड़ा
- उलुबेरिया
- श्रीरामपुर
- हुगली
- आरामबाग (एससी)
- तामलुक
- कांथी
- घाटल
- झारग्राम (एसटी)
- मेदिनीपुर
- पुरुलिया
- बांकुड़ा
- बिष्णुपुर (एससी)
- बर्धमान पूर्व (एससी)
- बर्धमान-दुर्गापुर
- आसनसोल
- बोलपुर (एससी)
- बीरभूम
कैसा था लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम?
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 18 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में महज 2 सीटें गई थीं। इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो ममता बनर्जी ने भी INDI गठबंधन में रहने के बावजूद बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके अलावा कांग्रेस इस राज्य में 12 सीटों पर, सीपीआई (एम) 23, , क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी 3, सीपीआई 2 और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
