इलेक्शन

Timesnow Navbharat ETG, Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में किसका बजेगा डंका, किसकी लगेगी लंका? एग्जिट पोल से हुआ खुलासा

Timesnow Navbharat ETG, Maharashtra Exit Poll 2024 Updates, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दौर खत्म हो चुका है। अब एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीट मिलने का अनुमान है, इस रिपोर्ट में देखें।

Image

महाराष्ट्र में किसका बजेगा डंका?

Photo : Times Now Digital

Timesnow Navbharat ETG Maharashtra Exit Polls 2024: महाराष्ट्र में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही यहां की 48 लोकसभा सीटों की स्थिति भी लगभग साफ हो गई है। एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र की 48 सीटों में से भाजपा नीत एनडीए के खाते में 26 सीटें जाने का अनुमान है, जबकि विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के 22 सीटों पर जीत हासिल करने के आसार जताए गए हैं।

महाराष्ट्र में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

NDA - 26 सीटें

INDIA - 22 सीटें

अब आपको बताते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने के आसार हैं?

  • भाजपा को महाराष्ट्र में 20 से 22 सीटें मिलने के आसार हैं।
  • अजित पवार की एनसीपी को 1 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।
  • एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 4 सीटों पर जीत मिल सकती है।
  • उद्धव ठाकरे की शिवसेना को महाराष्ट्र में 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं।
  • कांग्रेस को महाराष्ट्र में 4 से 5 सीटों पर जीत मिलने के आसार हैं।
  • शरद पवार की एनसीपी को 3 से 5 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।

बता दें, महाराष्ट्र की 48 सीटों पर पांच चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए थे। यहां 19 अप्रैल को 5 सीट, 26 अप्रैल को 7 सीट, 7 मई को 11 सीट, 13 मई को 11 सीट और 20 मई को 13 सीटों पर मतदान हुए थे। आइए देखते हैं महाराष्ट्र के एग्जिट पोल...

महाराष्ट्र में कुल कितनी लोकसभा सीटें?

  1. नंदुरबार (एसटी)
  2. धुले
  3. जलगांव
  4. रावेर
  5. बुलढाना
  6. अकोला
  7. अमरावती (एससी)
  8. वर्धा
  9. रामटेक (एससी)
  10. नागपुर
  11. भंडारा-गोंदिया
  12. गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी)
  13. चंद्रपुर
  14. यवतमाल-वाशिम
  15. हिंगोली
  16. नांदेड़
  17. परभनी
  18. जलना
  19. औरंगाबाद
  20. डिंडोरी (एसटी)
  21. नासिक
  22. पालघर (एसटी)
  23. भिवंडी
  24. कल्याण
  25. थाइन
  26. मुंबई उत्तर
  27. मुंबई उत्तर पश्चिम
  28. मुंबई उत्तर पूर्व
  29. मुंबई उत्तर मध्य
  30. मुंबई दक्षिण मध्य
  31. मुंबई दक्षिण
  32. रायगढ़
  33. मावल
  34. पुणे
  35. बारामती
  36. शिरुर
  37. अहमदनगर
  38. शिरडी (एससी)
  39. बीड
  40. उस्मानाबाद
  41. लातूर (एससी)
  42. सोलापुर (एससी)
  43. माढा
  44. सांगली
  45. सतारा
  46. रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
  47. कोल्हापुर
  48. हातकणंगले

कैसे थे लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे?

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की 23 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं शिवसेना ने 18 सीटों पर अपना दम दिखाया था। वहीं एनसीपी के खाते में 4 सीटें आई थीं। कांग्रेस, AIMIM और निर्दलीय को 1-1 सीट नसीब हुई थी। इस बार भाजपा महाराष्ट्र की 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना 15, अजित पवार की एनसीपी 4 और आरएसपी 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं INDI गठबंधन में उद्धव की शिवसेना 21, कांग्रेस ने 17 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article