इलेक्शन

Timesnow Navbharat Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर BJP-CONG में क्लोज फाइट, एग्जिट पोल में देखिए किस पार्टी को कितनी सीटें

Timesnow Navbharat ETG, Chhattisgarh Exit Poll 2024 Live Updates, छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में क्लोज फाइट दिखाई दे रही है। ​​​​​ टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार जांजगीर-चांपा और कांकेर लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है।

Image

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल 204

Photo : Times Now Digital

Timesnow Navbharat ETG, Chhattisgarh Exit Poll 2024 Live: छत्तीगसढ़ में हुए लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हो सकती है। सर्वे में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से यहां बड़ी वापसी करती दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को यहां की 11 की 11 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 0 से 1 सीट आती दिखाई दे रही है।

दो सीटों पर क्लोज फाइट

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में क्लोज फाइट दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार जांजगीर-चांपा और कांकेर लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है। इन दोनोंं सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। वहीं, राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनाव हारते दिखाई दे रहे हैं।

किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट

बीजेपी- 51%

कांग्रेस- 42%

अन्य- 7%

अलग-अलग एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें

Exit Pollभाजपाकांग्रेस
TIMES NOW-ETG10-110-1
INDIA TV- CNX10-110-1
ABP-Cvoter10-110-1
Axis My India 10-110-1
News 24 Chanakya10-110-1
Jan Ki Baat 110

छत्तीसगढ़ में 2019 के नतीजे

छत्तीगसढ़ में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे। देखें किस सीट से कौन जीता था-

1. सरगुजा सीट- रेणुका सिंह (BJP)

2.रायगढ़ सीट- गोमती साय (BJP)

3. जांजगीर-चांपा सीट- गुहाराम अजगल्ले (BJP)

4. कोरबा सीट- ज्योतसना चरणदास महंत (Congress)

5. बिलासपुर सीट- अरुण साव (BJP)

6. राजनांदगांव सीट- संतोष पांडेय (BJP)

7. दुर्ग सीट- विजय बघेल (BJP)

8. रायपुर सीट- सुनील कुमार सोनी (BJP)

9. महासमुंद सीट- चुन्नी लाल साहू (BJP)

10. बस्तर सीट- दीपक बैज (Congress)

11. कांकेर सीट- मोहन मंडावी (BJP)

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article