Karnataka Election Exit Poll Results 2023 Times Now ETG LIVE: कर्नाटक चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले गए और उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है, राज्य में मतदान के लिए लोगों के बीच जमकर उत्साह देखा गया। मतदान खत्म होने के बाद कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल सामने आए। गौर हो कि टाइम्स नाउ चैनल ने भी ETG के साथ एग्जिट पोल किया है। Times Now ETG के सर्वे में अगली सरकार को लेकर कई बातें सामने आई हैं।
Times Now-ETG के सर्वे के मुताबिक कर्नाटक की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हो रही है। दक्षिण के इस राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस यहां 106-120 सीटें जीत सकती है। कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा 113 है। इस चुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ है और वह 78 से 92 के बीच सीटें जीत सकती है। जेडी-एस के खाते में 20 से 26 सीटें जा सकती हैं। अन्य को दो से चार सीटें मिल सकती हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो इस चुनाव में भाजपा को 36.70 प्रतिशत, कांग्रेस को 40.90 फीसदी, जेडी-एस को 16.10 फीसदी और अन्य को 6.30 फीसदी वोट मिल सकता है।
# हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा को 9 से 11 सीटें, कांग्रेस को 27 से 30 सीट, जेडी-एस को 0 से 1 सीट और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है।
# बांबे कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा को 21 से 25, कांग्रेस को 26-29 से सीटें मिल सकती हैं। इस इलाके में जेडी-एस और अन्य को कोई भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।
# कोस्टल कर्नाटक में भाजपा को 15 से 17 सीटें, कांग्रेस को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। यहां भी जेडी-एस और अन्य का खाता नहीं खुलता दिखा है।
# मध्य कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा को 16 से 18 सीट, कांग्रेस को 8-10 सीट, जेडी-एस को एक सीट मिल सकती है।
# दक्षिण कर्नाटक में भाजपा को 6 से 9 सीट. कांग्रेस को 28 से 31 सीट, जेडीएस को 19 से 25 सीट और अन्य को 1 से दो सीट मिल सकती है।
# बेंगलुरु-कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा को 11 से 14 सीटें, कांग्रेस को 13 से 16 सीटें, जेडीएस और अन्य को एक-एक सीट मिल सकती है।
# वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो इस चुनाव में भाजपा को 36.70 प्रतिशत, कांग्रेस को 40.90 फीसदी, जेडी-एस को 16.10 फीसदी और अन्य को 6.30 फीसदी वोट मिल सकता है।
बांबे-कर्नाटक क्षेत्र में किसको कितनी सीट?
#BJP: 21-25
#Congress: 26-29
#JDS: 0 अन्य: 0
आपने कर्नाटक में बीजेपी के डबल इंजन सरकार के फॉर्मूले पर वोट किया?
हां- 27%
नहीं- 73%
प्रचार में सोनिया, राहुल, प्रियंका के ताकत झोंकने से कांग्रेस को फायदा हुआ ?
हां- 36%
नहीं- 24%
कह नहीं सकते 40%
सवाल कि क्या बजरंग बली के मुद्दे के बाद आपने कांग्रेस के खिलाफ वोटिंग की?
इसपर हां- 14%
नहीं- 86%
गौर हो कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को यदि हार मिलती है तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका होगा, इससे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रमुख विपक्षी दल होने का दावा उसका कमजोर होगा वहीं जनता दल-सेक्युलर के लिए कर्नाटक चुनाव के नतीजे काफी महत्वपूर्ण हैं, यहां उसके लिए करो या मरो जैसी स्थिति है।
कर्नाटक एग्जिट पोल के नतीजे आप यहां भी देख सकते हैं-
आप टीवी के साथ-साथ कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे यूट्यूब (https://www.youtube.com/@timesnownavbharat) और वेबसाइट (https://www.timesnowhindi.com/) दोनों पर देख सकते हैं, साथ ही ट्विटर (https://twitter.com/TNNavbharat) पर आप पल-पल की अपडेट पा सकते हैं। अंग्रेजी में एग्जिट पोल के नतीजों के लिए आप (
https://www.timesnownews.com/) पर विजिट कर सकते हैं।
