इलेक्शन

दुलार चंद यादव की हत्या मामले में 3 FIR दर्ज, बाहुबली अनंत सिंह को बनाया गया आरोपी; अब तक 2 गिरफ्तार

Mokama Murder Case: बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी नेता दुलारचंद यादव की हत्या मामले में बाहुबली अनंत सिंह को अरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Image

मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Mokama Murder Case: बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी नेता दुलारचंद यादव की हत्या मामले में बाहुबली अनंत सिंह को अरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर पुलिस ने जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।

हत्या मामले में 3 FIR दर्ज

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में पटना (ग्रामीण) के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मृतक दुलारचंद यादव के पोते द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि दूसरी प्राथमिकी में छह आरोपी बनाए गए हैं। हमारी तरफ से भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मेडिकल बोर्ड गठित

दुलारचंद यादव के शव के पोस्टमार्टम की निगरानी के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। एसपी सिहाग ने बताया कि एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जो शुक्रवार को मोकामा स्थित सरकारी अस्पताल में दुलार चंद यादव के शव के पोस्टमार्टम की निगरानी करेगा।

एसपी सिहाग का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुलारचंद यादव को पैर में गोली लगी थी, लेकिन उनकी मौत वाहन से कुचले जाने की वजह से हुई। सनद रहे कि घटना मोकामा की है, जहां हाल ही में प्रशांत किशोर की ‘जनसुराज पार्टी’ से जुड़े दुलार चंद यादव की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से झड़प हो गई थी। यादव पहले ‘गैंगस्टर’ रह चुके थे। घटना के समय यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे।

उच्च स्तरीय जांच की मांग

जब उनका शव मोकामा स्थित उनके पैतृक गांव से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे मौजूद थे। मोकामा से राजद प्रत्याशी वीणा देवी और उनके पति एवं पूर्व विधायक सूरजभान सिंह ने शुक्रवार को यादव के आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत में सूरजभान सिंह ने इस घटना की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article