LIVE

Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, यहां देखें जीत हार से जुड़ी हर अपडेट

Telangana Assembly Election Result 2023 LIVE Updates Telangana Vidhan Sabha Chunav Result 2023

Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, यहां देखें जीत हार से जुड़ी हर अपडेट

Telangana Assembly Election Result 2023: तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य में मुख्य मुकाबला भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच था, लेकिन चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस पार्टी ने बीआरएस को झटका देते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव खुद अपनी कामारेड्डी सीटों हार गए हैं। अब उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है।

DEC 03, 2023 20:55 IST

Telangana Results: BJP के कटिपल्ली वेंकट रमना ने कामारेड्डी विधानसभा सीट से मौजूदा सीएम केसीआर को हराया

DEC 03, 2023 18:32 IST

Telangana Results LIVE: अपनी सीट हार गए मुख्यमंत्री केसीआर

DEC 03, 2023 15:14 IST

Telangana Results LIVE: दो सीटों पर कांग्रेस की जीत

तेलंगाना की दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है, वहीं एक सीट पर बीआरएस उम्मीदवार विजयी रहा है।
DEC 03, 2023 15:11 IST

Telangana Results LIVE: तेलंगाना की बड़ी सीटों का हाल

करीमनगर- बंदी संजय कुमार - पीछे कोर्टला - धर्मपुरी अरविंद - पीछे बोथ - सोयमबापू राव - पीछे गजवेल - केसीआर - आगे कामारेड्डी - केसीआर - पीछे गोशामहल- टी राजा सिंह - आगे जुबली हिल्स - अजहरुद्दीन - पीछे चंद्रायणगुट्टा- अकबरुद्दीन ओवैसी - आगे
DEC 03, 2023 15:04 IST

Telangana Results LIVE: मोहम्मद अजरुद्दीन भी पिछड़े

जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजरुद्दीन भी पीछे चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 13:23 IST

Telangana Results LIVE: बंदी संजय कुमार पीछे

करीमगंज से भाजपा प्रत्याशी बंदी संजय कुमार 6 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 13:19 IST

Telangana Results LIVE: चंद्रायणगुट्टा से अकबरुद्दीन ओवैसी 22 हजार वोट से आगे

तेलंगाना की चंद्रायणगुट्टा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार अकबरुद्दीन ओवैसी 22229 वोट से आगे चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 12:08 IST

Telangana Results LIVE: चुनाव आयोग के मुताबिक तेलंगाना के नतीजे

Telangana Results LIVE: चुनाव आयोग के मुताबिक तेलंगाना के नतीजे
DEC 03, 2023 11:29 IST

Telangana Results LIVE: केसीआर की दोनों सीटों का हाल

गजवेल- 1807 वोट से केसीआर आगे कामारेड्डी- रेवंत रेड्डी 2585 वोट से आगे
DEC 03, 2023 11:26 IST

Telangana Chunav Results 2023 LIVE: केटीआर 3749 वोट से आगे

सिरसिला सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद बीआरएस नेता केटी रामाराव 3749 वोट से आगे चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 11:17 IST

Telangana Chunav Results 2023 LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

तेलंगाना कांग्रेस में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए हैं।
DEC 03, 2023 11:12 IST

Telangana Chunav Results 2023 LIVE: 71 सीटों पर आगे निकली कांग्रेस

तेलंगाना में कांग्रेस 71 सीटों पर आगे निकल गई है। बीआरएस 48 सीटों पर आगे है।
DEC 03, 2023 10:51 IST

Telangana Election Results 2023: मोहम्मद अज़हरुद्दीन आगे

जुबली हिल्स सीट से मोहम्मद अज़हरुद्दीन आगे चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 10:18 IST

Telangana Election Results 2023: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न

DEC 03, 2023 10:01 IST

Telangana Results 2023: कांग्रेस के रेवंत रेड्डी दोनों सीटों पर आगे

कांग्रेस के रेवंत रेड्डी कोडांगल और कामारेड्डी दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। कामारेड्डी से सीएम चंद्रशेखर राव दूसरे स्थान पर हैं।
DEC 03, 2023 09:33 IST

Telangana Election: केसीआर दोनों सीटों पर पिछड़े

तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर गजवेल और कामारेड्डी दोनों सीटों पर पिछड़ गए हैं।
DEC 03, 2023 09:23 IST

Telangana Results 2023: कांग्रेस ने तैयार कराईं लग्जरी बसें

हैदराबाद के इलांगाना में कांग्रेस ने ताज कृष्णा में लग्जरी बसें तैनात की गई हैं। यह बसें उम्मीदवारों के लिए मंगवाई गई हैं।
DEC 03, 2023 09:20 IST

Telangana Results 2023: सभी सीटों के आए रुझान

119 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं- कांग्रेस- 66 आगे बीआरएस- 41 आगे भाजपा - 7 आगे एआईएमआईएम - 5 आगे
DEC 03, 2023 09:18 IST

Telangana Chunav Result: कामारेड्डी से केसीआर पिछड़े

कामारेड्डी से केसीआर पिछड़ गए हैं। यहां कांग्रेस के रेवंत रेड्डी ने बढ़त बना ली है।
DEC 03, 2023 09:12 IST

Telangana Results 2023: तेलंंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। पार्टी यहां 64 सीटों पर आगे चल रही है।