इलेक्शन

तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, जीविका दीदियों को स्थायी करने की घोषणा, बोले-नीतीश राज में अपराध बढ़ा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि नीतीश सरकार में अपराध बढ़ा है और डबल इंजन की सरकार से लोग परेशान हैं। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर अपनी योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया। राजद नेता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है।

Image

राजद नेता तेजस्वी यादव। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Tejashwi Yadav : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर साथी दलों के साथ बने गतिरोध के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है। नीतीश सरकार में अपराध बढ़ा है और डबल इंजन की सरकार से लोग परेशान हैं। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर अपनी योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया। राजद नेता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। राजद नेता ने जीविका दीदी को स्थाई करने की घोषणा की और कहा कि इनका वेतन 30 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। जीविका दीदी के प्रति उनका सम्मान है। वह सरकारी काम के लिए दो हजार रुपए का मासिक भत्ता भी देंगे।

'जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ'

पीसी को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 'आप सभी जानते हैं कि इस सरकार के दौरान जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ। हमने यह तय किया है कि सभी जीविका सीएम दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। हम उनका वेतन भी 30,000 रुपये प्रति माह करेंगे। यह कोई आम घोषणा नहीं है। यह जीविका दीदियों की मांग रही है।'

बेरोजगारी और पलायन से लोग परेशान-तेजस्वी

उन्होंने कहा, 'नामांकन दाखिल करने का काम खत्म हो गया है और अब प्रचार का समय आ गया है। इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव के लिए मन बना लिया है। बिहार के लोग वर्तमान दोहरी इंजन वाली सरकार से तंग आ चुके हैं। इस दोहरी इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गए हैं। लोग बेरोजगारी और पलायन से परेशान हैं। वर्तमान सरकार ने हमारे द्वारा पहले जनता को किए गए घोषणाओं की नकल की है।'

बिहार में कौन है जीविका दीदी

बिहार में जीविका दीदी वे महिला कार्यकर्ता हैं जो जीविका योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को सशक्त बनाने का काम करती हैं। ये महिला कार्यकर्ता महिलाओं और गरीब परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, बचत, और ऋण जैसी सुविधाओं तक पहुंचाने का काम करती हैं। इसके अलावा ये महिलाएं ग्रामीण समुदाय में प्रशिक्षण और जागरूकता फैलाने का काम भी करती हैं। ये स्थानीय स्तर पर सरकार और लोगों के बीच पुल का काम करती हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article