इलेक्शन

Samajwadi Party UP Nikay Chunav Result 2023 Winners List: यूपी निकाय चुनाव में सपा से कौन जीता? देखें पूरी सूची

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 13, 2023, 11:32 AM IST

SP UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise Seat Winners List: नगर निकाय चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए सपा ने इस बार नगर निगम की सभी 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। टिकट देने में उसने जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। इस चुनाव में सपा ने कानून-व्यवस्था, सफाई एवं विकास जैसे मुद्दों के हवा देकर भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

Image

यूपी निकाय चुनाव में इस बार भाजपा और सपा के बीच टक्कर।

Photo : PTI

SP UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise Seat Winners List: लोकसभा चुनावों से पहले यूपी नगर निकाय चुनावों के चुनाव नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में मिलने वाली जीत लोकसभा चुनाव में बढ़त देगी और जीत दर्ज करने वाली पार्टी का मनोबल बढ़ाएगी। यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच है। भाजपा जहां अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने के लिए चुनाव में अपना पूरा दम खम लगाया है। वहीं, सपा ने भी इस चुनाव को हल्के में नहीं लिया है। निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर वह मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपने सियासी वजूद को और पुख्ता करना चाहती है। भाजपा को घेरने के लिए सपा ने इस बार नगर निगम की सभी 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। टिकट देने में उसने जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। इस चुनाव में सपा ने कानून-व्यवस्था, सफाई एवं विकास जैसे मुद्दों के हवा देकर भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शहरों में कई रोड शो एवं रैलियां कर पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। यहां हम निकाय चुनाव में सपा उम्मीदवारों के चुनावी प्रदर्शन पर आपको ताजा अपडेट देते रहेंगे।

नगर निकाय चुनाव में महापौर/मेयर पद के लिए सपा के उम्मीदवार

क्रम संख्यानगर निगमप्रत्याशीताजा स्थिति
1आगरा जूही प्रकाश जाटवपीछे
2झांसी सतीश जतारियापीछे
3शाहजहांपुर अर्चना वर्मापीछे
4फिरोजाबाद मशरूर फातिमापीछे
5सहारनपुर नूर हसन मलिकपीछे
6मेरठ सीमा प्रधानपीछे
7लखनऊ वंदना मिश्रापीछे
8कानपुर वंदना वाजपेयीपीछे
9गाजियाबाद पूनमपीछे
10वाराणसी ओपी सिंहपीछे
11प्रयागराज अजय श्रीवास्तवपीछे
12अलीगढ़ जमीर उल्ला खांपीछे
13बरेली संजीव सक्सेनापीछे
14मुरादाबाद सैय्यद रईस उद्दीनपीछे
15अयोध्या डॉ. आशीष पाण्डेयपीछे
16मथुरा-वृंदावन तुलसी राम शर्मा पीछे
17गोरखपुरकाजल निषादपीछे
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article