इलेक्शन

बेगम देकर राजा लेना चाहते थे- अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का बड़ा हमला! शतरंज के सहारे विपक्ष को घेरा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2024, 09:16 PM IST

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी का इशारा उन सीटों की ओर था, जो सीट बंटवारे के तहत पहले सपा उनकी पार्टी को दे रही है। जयंत ने कहा कि ऐसे तीन क्षेत्र हैं, जहां के लोग मुझे जानते हैं। मथुरा, बागपत और तीसरा कैराना।

Image

लोकसभा चुनाव के लिए रैली को संबोधित करते हुए आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (फोटो- @jayant chaudhary)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाल ही में जयंत चौधरी ने सपा से तोड़ा है नाता।
  • अखिलेश यादव को छोड़ बीजेपी के साथ गए हैं जयंत चौधरी।
  • एनडीए के तहत जयंत चौधरी की पार्टी को 2 सीटें मिली हैं।

Jayant Chaudhary: कुछ दिनों पहले तक सपा के साथ रहे जयंत चौधरी ने बीजेपी के साथ जाने के बाद पहली बार अखिलेश यादव पर इशारों ही इशारों में हमला बोला है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने एक रैली के दौरान कहा कि उनके पुराने साथी उन्हें बेगम देकर राजा लेना चाहते थे।

शतरंज के सहारे विपक्ष पर हमला

जयंत चौधरी ने शतरंज के खेल की याद दिलाते हुए कहा- "राजनीतिक और सामाजिक जीवन में रणनीति बहुत जरूरी है और यही राजनेता का काम है। शतरंज के खेल में विरोधी यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि वे कमजोर हैं और फिर सामने वाले खिलाड़ी को हरा देते हैं। हमारा गठबंधन सहयोगी भी यही चाहता था। वो बेगम देना चाह रहे थे और बादशाह लेना चाह रहे थे।"

'हमें शिकायत नहीं'

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि उन्हें अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। सबकी अपनी जिम्मेदारी है। हर कोई अपनी पार्टी के बारे में सोचता है। चौधरी ने कहा- "हमें कोई शिकायत नहीं है। उनकी अपनी ज़िम्मेदारी है और हम अपने लोगों के बारे में सोचते हैं। यदि आप नेता हैं तो कुछ कठोर निर्णय लेना पड़ता है।"

जयंत का इशारा

जयंत चौधरी का इशारा उन सीटों की ओर था, जो सीट बंटवारे के तहत पहले सपा उनकी पार्टी को दे रही है। जयंत ने कहा कि ऐसे तीन क्षेत्र हैं, जहां के लोग मुझे जानते हैं। मथुरा, बागपत और तीसरा कैराना। आप इशारे से समझ जाइए।

जयंत क्यों नाराज

दरअसल सपा सीटें भले ही जयंत को 7 दे रही थी, लेकिन कुछ सीटों पर उम्मीदवार सपा के ही रहने वाले थे, इसी से जयंत के नाराज होने की खबरें थी, बाद में जयंत ने इंडिया गठबंधन छोड़ एनडीए को चुना और बीजेपी के साथ चले गए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article