इलेक्शन

Jasdan, Gondal, Jetpur, Dhoraji Election Result 2022: राजकोट जिले में BJP का शानदार प्रदर्शन, जानें- सभी सीटों का पूरा हाल

  • Authored by: नवीन चौहानResearch by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 8, 2022, 05:06 PM IST

Rajkot East, Rajkot West & South, Rajkot Rural, Jasdan, Gondal, Jetpur, Dhoraji Election Result 2022: राजकोट में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें राजकोट पूर्व, राजकोट पश्चिम, राजकोट दक्षिण, राजकोट ग्रामीण,जसदान, गोंडल, जेतपुर और धोराजी सीटें हैं।

Image

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम राजकोट

Rajkot, Rajkot East, Rajkot West, Rajkot South, Rajkot Rural, Jasdan, Gondal, Jetpur, Dhoraji Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बात अगर राजकोट जिले की करें तो यहां कुल 8 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें राजकोट पूर्व, राजकोट पश्चिम, राजकोट दक्षिण, राजकोट ग्रामीण,जसदन, गोंडल, जेतपुर और धोराजी शामिल हैं। जिले की आठ सीटों में से सात सामान्य सीटें हैं जबकि राजकोट ग्रामीण सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

पांच साल पहले साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में राजकोट की आठ सीटों में से 6 भाजपा के और दो सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम सीट से विजयी हुए थे। वो पांच साल से ज्यादा समय तक गुजरात के सीएम रहे। उनके सीएम रहते ही पिछली बार भाजपा चुनाव मैदान में उतरी थी।

Gujarat Rajkot Election Result: Full Result from Rajkot East, Rajkot West, Rajkot South, Rajkot Rural, Jasdan, Gondal, Jetpur, Dhoraji

विधानसभा का नामभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारकौन आगे
68-राजकोट पूर्वउदय कांगड़ इंद्रनील राजगुरुराहुल भुवा बीजेपी
69-राजकोट पश्चिमडॉ दर्शिता शाहमनसुखभाई जादवभाई कलारिया दिनेशकुमार मोहनभाई जोशीबीजेपी
70- राजकोट दक्षिणरमेशभाई वीरजीभाई तिलालाहितेश मगनभाई वोराशिवलाल बैरसियाबीजेपी
71-राजकोट ग्रामीण (SC)भानुबेन मनोहरभाई बाबरियाबथवार सुरेशकुमार करशनभाईबीजेपी
72-जसदानकुंवरजीभाई मोहनभाई बावलियाभोलाभाई भीखाभाई गोहेलतेजसभाई भीखाभाई गाजीपाराबीजेपी
73-गोंडलगीताबा जयराजसिंह जडेजादेसाई यतीश गोविंदलालनिमिशाबेन खंटबीजेपी
74-जेतपुरजयेशभाई विठ्ठलभाई रडाडियादीपकभाई केशवलाल वेकारिया (डीके वेकारिया)रोहितभाई विनुभाई भुवाबीजेपी
75- धोराजीडॉ. महेंद्रभाई पडलियाललित वसोयाविपुल सखियाबीजेपी

कांग्रेस-भाजपा के बीच पिछली बार हुई थी कांटे की टक्कर

पांच साल पहले राजकोट और उसके आसपास की सीटों पर पिछली बार भाजपा को 8 में से 6 सीटों पर विजय मिली थी। इससे पहले साल 2012 में दोनों पार्टियों के खाते में 4-4 सीटें गई थीं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article