इलेक्शन

जो राहुल गांधी का वोटर है वो मोदी को भी अपना हीरो मानता है- राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बसे ओवैसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 11:52 PM IST

ओवैसी ने कहा कि लोगों के पास वोट देने के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस थी, लेकिन अब उनके पास एआईएमआईएम का विकल्प है। ओवैसी की पार्टी राजस्थान में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

Image

राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी

Photo : Twitter

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने जयपुर पहुंचे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। ओवैसा ने कहा कि जो राहुल गांधी का वोटर है, वो मोदी को अपना हीरो मानता है, उन्हें वोट देता है। ओवैसी ने रविवार को लोगों से नफरत से आजादी, समानता, भेदभाव खत्म करने और भाईचारे को मजबूत करने के लिए उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- "... जो राहुल गांधी और अशोक गहलोत का वोटर है वह मोदी को भी अपना हीरो मानता है और उन्हें वोट दे देता है और जब हम चुनाव लड़ते हैं तो हमपर इलज़ाम लगाया जाता है कि असदुद्दीन ओवैसी वोट काटने के लिए आ गया। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि मैं तो पहली बार राजस्थान में आकर चुनाव लड़ रहा हूं लेकिल इससे पहले भाजपा किसकी वजह से जीती? इसका जवाब कांग्रेस नहीं दे पाएगी लेकिन वे कल से शुरू हो जाएंगे कि ओवैसी आया और भड़काऊ भाषण दे दिया..."

पूछा सवाल

औवेसी ने कहा कि वह जहां भी चुनाव लड़ते हैं राजनीतिक पार्टियां वोट बांटने का आरोप उन पर लगाती हैं। उन्होंने कहा- "मैं पहली बार राजस्थान में चुनाव लड़ रहा हूं। 2019 में भाजपा के 25 सांसद कैसे जीत गए? कांग्रेस के लोग इसका जवाब नहीं दे पाएंगे। कल कांग्रेस के जिम्मेदार लोग कहेंगे कि ओवैसी आए और उन्होंने उत्तेजक भाषण दे दिया।"

एआईएमआईएम विकल्प

ओवैसी ने कहा कि लोगों के पास वोट देने के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस थी, लेकिन अब उनके पास एआईएमआईएम का विकल्प है। ओवैसी की पार्टी राजस्थान में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है। एआईएमआईएम ने जयपुर के हवामहल, सीकर के फतेहपुर और भरतपुर जिले के कामां में अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article