इलेक्शन

Gujarat: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मां से मिले PM मोदी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; पी चाय

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 4, 2022, 08:02 PM IST

Gujarat: प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों गुजरात में हैं। वो राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे। दो चरणों में होने वाला चुनाव 5 दिसंबर को समाप्त होगा और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ होगी। दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले पीएम मोदी (PM Modi) अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी सोमवार यानि कि पांच दिसंबर 2022 को अहमदाबाद में मतदान करेंगे, जिसके लिए वो रविवार शाम यहां पहुंचे हैं।

लिया आशीर्वाद

इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ कुछ देर समय बिताया। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पीएम मोदी मां के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। उनकी मां इस दौरान भावुक नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में पीएम मोदी चाय पीते दिख रहे हैं, जबकि उनकी मां बगल में बैठी हैं।

कल डालेंगे वोट

मिली जानकारी के अनुसार मां से मुलाकत करने के बाद पीएम मोदी रात्रि विश्राम के लिए राजभवन चले जाएंगे। जहां से वो अगले दिन यानि कि सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालेंगे। पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह, सीएम भूपेंद्र भाई पटेल, पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी सोमवार को ही वोट डालेंगे। अहमदाबाद में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम भूपेंद्र भाई पटेल तीनों वोट डालेंगे।

आठ का रिजल्ट

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के लिए पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। अहमदाबाद शहर की 16 सीटों सहित शेष 93 सीटों के लिए मतदान सोमवार को होगा। वहीं मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस चुनाव में बीजेपी पिछले 27 साल के बादशाहत को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस और आप बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा कर रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article