इलेक्शन

'अन्याय हुआ है, कार्यकर्ताओं में गुस्सा...', सीट शेयरिंग के फैसले से नाराज जीतनराम मांझी ने क्या दी चेतावनी?

Bihar Election 2025: एनडीए में सीट बंटवारे के फैसले से हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी नाखुश हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा हमने 15 सीटों की मांग की थी लेकिन हमें छह सीटें दी गई। पिछले चुनाव में हमारी पार्टी चार सीटों पर जीतने में कामयाब हुई थी। हमारी मांग को ठुकराया गया है।​​

Image

एनडीए में सीट बंटवार पर जीतनराम मांझी नाराज।(फोटो सोर्स: एएनआई)

Photo : ANI

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए ने सीट का बंटवारा हो चुका है। एक तरफ जहां बीजेपी और जेडीयू 101 सीटें पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की पार्टी को छह-छह सीटें दी गई है।

हालांकि, सीट बंटवारे के फैसले से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी नाखुश हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा हमने 15 सीटों की मांग की थी लेकिन हमें छह सीटें दी गई। पिछले चुनाव में हमारी पार्टी चार सीटों पर जीतने में कामयाब हुई थी। हमारी मांग को ठुकराया गया है।

पीएम मोदी की लीडरशिप पर मुझे भरोसा: जीतनराम मांझी

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि सीट शेयरिंग के इस फैसले से एनडीए को नुकसान होगा। हालांकि मैं लगातार अपने कार्यकर्ताओं को समझा रहा हूं कि पीएम मोदी की वजह से हमारी पार्टी के साथ अन्याय नहीं होगा। जीतनराम मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी पीएम मोदी की लीडरशिप के साथ है।

उन्होंने कहा चुनाव आयोग के लोग जब पटना आए थे तो उस समय हमें नहीं बुलाया गया था। ये तो कलंक की बात है। इस कलंक को मिटाने के लिए हमने मांग की थी कि हमें इतनी सीटों मिले ताकि हम बिहार में मान्यता प्राप्त कर सकें। उसके लिए 8 सीटों की आवश्यकता होती है।

हमने 15 सीटों की मांग की थी: जीतन राम मांझी

हम पार्टा के मुखिया ने आगे कहा कि पिछली बार हमारी पार्टी सात में से चार सीटों पर जीतने में कामयाब हुई थी। हमारी जीत की स्ट्राइक रेट 60 प्रतिशत थी। इसलिए हमने मांग की थी कि हमें 15 सीटें मिले, लेकिन हमारी मांग को ठुकराया गया है। हमारे साथ हमेशा अन्याय हुआ है। आज भी हमारे साथ अन्याय हुआ है। हालांकि, हम पीएम मोदी की लीडरशिप के साथ हैं।

चिराग पासवान की बल्ले-बल्ले

राजग में रविवार को अंतत: 243 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया जिसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें मिली हैं।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article