इलेक्शन

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चुनाव आचार संहिता के बीच जब्त किए 2.3 करोड़ रुपये, 12 लोग हिरासत में

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित निगरानी टीम नकदी, शराब और अन्य संभावित प्रलोभनों जैसी चीजों को लेकर सतर्क हैं।

Image

मुंबई पुलिस की कार्रवाई (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Mumbai Police: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दक्षिण मुंबई में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कालबादेवी में 12 लोगों से 2.3 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोकमान्य तिलक मार्ग थाना पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार रात कुछ लोगों को रोका।

अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास 2.3 करोड़ रुपये की नकदी मिली। रकम लेकर जा रहे ये लोग न तो नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सके और न ही वे इतनी बड़ी रकम ले जाने का कोई कारण बता पाए। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित निगरानी टीम नकदी, शराब और अन्य संभावित प्रलोभनों जैसी वस्तुओं को लेकर सतर्क हैं।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह तक हुई कागजी कार्रवाई और पूछताछ के बाद धन जब्त कर लिया गया और नकदी ले जा रहे 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में जांच के लिए नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article