इलेक्शन

Odisha New CM Mohan Majhi:ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण माझी ने ली शपथ, दो डिप्टी सीएम भी बने, पीएम मोदी रहे मौजूद

Odisha New CM Mohan Majhi: मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

Image

मोहन माझी बने ओडिशा के नए सीएम

Odisha New CM Mohan Majhi: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज यानि कि बुधवार को मोहन चरण माझी मे शपथ ली। मोहन माझी के साथ-साथ उनके दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह शाम भुवनेश्वर के जनता मैदान में हुआ। मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

राज्यपाल रघुबर दास ने दिलाई शपथ

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने मोहन माझी को शपथ दिलाई। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ, पांच बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रह चुके नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम भुवनेश्वर के जनता मैदान में मौजूद थे।

ओडिशा की पहली महिला डिप्टी सीएम

दो उपमुख्यमंत्री, आठ मंत्री और पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने इस दौरान शपथ ली। के वी सिंह देव और पार्वती परिदा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। पार्वती परिदा ओडिशा की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।

ओडिशा के नए सीएम कौन हैं

मोहन माझी की पहचान ओडिशा में भाजपा के आदिवासी नेता के तौर पर रही है। मोहन माझी चार बार से विधायक का चुनाव जीत रहे हैं। मोहन माझी का जन्म क्योंझर जिले के रायकला गांव में हुआ था। वह एक सुरक्षा गार्ड के बेटे हैं। वह 1997 से 2000 के बीच ग्राम प्रधान थे और 2000 में क्योंझर से विधायक चुने जाने से पहले भाजपा के ओडिशा एसटी (अनुसूचित जनजाति) मोर्चा के महासचिव थे। 52 वर्षीय मोहन माझी इस सीट से चार बार जीत चुके हैं, जिसमें इस साल का विधानसभा चुनाव भी शामिल है, जिसमें उनका वोट मार्जिन 11,577 था। मोहन माझी अपने संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं। वे निवर्तमान ओडिशा विधानसभा में मुख्य सचेतक भी थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article