इलेक्शन

Maharashtra Election:'अघाड़ी औरंगजेब फैन क्लब है', अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

Amit Shah attacks Uddhav Thackeray: अमित शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे उन पार्टियों के साथ गठबंधन में हैं जो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रही हैं।

Image

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

Amit Shah attacks Uddhav Thackeray: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष के महा विकास अघाड़ी गठबंधन को "औरंगजेब फैन क्लब" बताया। महाराष्ट्र के धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा के दिग्गज नेता ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने पिता बाल ठाकरे के सिद्धांतों को भूल गए हैं।

अमित शाह ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे उन पार्टियों के साथ गठबंधन में हैं जो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रही हैं।

"आघाड़ी (महा विकास आघाड़ी) केवल तुष्टिकरण करना चाहती है। सत्ता पाने के लिए उद्धव जी बालासाहेब ठाकरे के सभी सिद्धांतों को भूल गए हैं। उद्धव बाबू, आज आप किसके साथ बैठे हैं? आज आप उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने औरंगाबाद का नाम बदलने, राम मंदिर के निर्माण, धारा 370 को हटाने और पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध किया था। महाराष्ट्र के लोगों के सामने दो स्पष्ट पक्ष हैं - आघाड़ी, जो औरंगजेब का प्रशंसक क्लब है और दूसरा महायुति है जो छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर के सिद्धांतों पर चलता है। "

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article