इलेक्शन

PM Modi Lok Sabha Elections Mission: पीएम मोदी अगले 10 दिन देश के कई राज्यों का करेंगे मैराथन दौरा, मिशन मोड एक्टिव

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 06:42 PM IST

PM Modi's Mission 2024: अगले 10 दिनों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू और कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर के राज्यों का तूफानी दौरा जारी है

PM Modi's Mission Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर के राज्यों का तूफानी दौरा जारी है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन मोड में काम कर रहे हैं। हाल ही में दक्षिण राज्य केरल, तमिलनाडु के साथ महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके पीएम मोदी के अगले दस दिन भी व्यस्तता से भरे होंगे।इस दौरान पीएम मोदी बिना ब्रेक लिए राज्यों का दौरा करने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इसी क्रम में पीएम मोदी अब 4 से 7 मार्च तक पांच राज्यों का मैराथन दौरा करने वाले हैं, जिनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना पहुंचेंगे। जहां सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे वह आदिलाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 11.15 पर वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वो तमिलनाडु का दौरा करेंगे। जहां पहले वह कलपक्कम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम सवा पांच बजे वो चेन्नई में जनसभा को संबोधित करेंगे।अगले दिन मंगलवार 5 मार्च को सुबह पौने ग्यारह बजे संगारेड्डी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

फिर प्रधानमंत्री बिहार की यात्रा पर निकलेंगे

पांच मार्च को पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे ओडिशा के चंडीखोल जाजपुर में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि वह लगातार मैराथन दौरा कर रहे हैं लेकिन बुधवार छह मार्च को पीएम मोदी प्रधानमंत्री कोलकाता में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम बारासात में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर प्रधानमंत्री बिहार की यात्रा पर निकलेंगे और बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 7 मार्च को पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वह सुबह साढ़े ग्यारह बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी स्टेडियम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यहां मिशन 370 प्लस सीट को लेकर एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।

pm modi

pm modi

पीएम मोदी की इस विशाल रैली में 2 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की इस विशाल रैली में 2 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। 8 मार्च को प्रधानमंत्री दिल्ली में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में हिस्सा लेंगे। उसी दिन शाम को प्रधानमंत्री असम जाएंगे। 9 मार्च को प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर होंगे। वहां पीएम सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे। फिर, पीएम मोदी ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

असम के जोरहाट में लाचित बरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

अरुणाचल प्रदेश से पीएम असम जाएंगे और असम के जोरहाट में लाचित बरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह जोरहाट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। फिर, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

BJP

BJP

10 मार्च को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे

10 मार्च को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे और आजमगढ़ से विभिन्न परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 11 मार्च को प्रधानमंत्री नई दिल्ली के पूसा में नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर, वह द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। शाम को पीएम डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

12 मार्च को प्रधानमंत्री गुजरात के साबरमती जाएंगे

12 मार्च को प्रधानमंत्री गुजरात के साबरमती जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी राजस्थान की यात्रा करेंगे और जैसलमेर जिले के पोकरण का दौरा करेंगे। 13 मार्च को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात और असम में 3 महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

एजेंसी इनपुट

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article