इलेक्शन

Lok Sabha Chunav: भाजपा ने मिशन 2024 के लिए कसी कमर, जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों संग बनाई रणनीति

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 10:53 AM IST

Mission 2024 For BJP: जेपी नड्डा ने अपने आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। मिशन 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है।

Image

जेपी नड्डा ने बनाया लोकसभा चुनाव के लिए प्लान।

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी सियासी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। जिसे देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों संग रणनीतियों पर चर्चा की है।

राम मंदिर और लोकसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति

भाजपा के लिए राम मंदिर का मुद्दा सबसे अहम रहा है। यदि ये कहा जाए कि पार्टी की जमीन मजबूत करने में सबसे अहम मुद्दा राम मंदिर रहा, तो कोई गलत बात नहीं होगी। भाजपा का अपना एजेंडा पूरी तरह स्पष्ट रहता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर का उद्घाटन कहीं न कहीं चुनावों में भाजपा को मजबूत करेगा। पार्टी के दिग्गजों को भी इस बात की बखूबी जानकारी है। जिसे देखते हुए भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मंगलवार को पार्टी महासचिवों के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की।

बैठक में दिग्गज नेताओं ने पार्टी की रणनीति पर की चर्चा

नड्डा के आवास पर बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश, और महासचिव अरुण सिंह, तरुण चुघ, राधा मोहन दास अग्रवाल तथा सुनील बंसल समेत अन्य ने भाग लिया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनावों के लिए कब तय होंगे उम्मीदवारों के नाम?

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और आयोजन से जुड़े अन्य कार्यक्रमों के लिए भाजपा की योजनाओं पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि बैठक में नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों की भी समीक्षा की और उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद नड्डा असम और अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। वह दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article