इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: 'PM की तुलना औरंगजेब से करने वाले देशद्रोही', उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे CM एकनाथ शिंदे

Lok Sabha Election 2024:महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनके सहयोगी संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से करने वाले लोग देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करना देशद्रोह और राष्ट्र का अपमान है।

Image

Lok Sabha Election 2024: 'PM की तुलना औरंगजेब से करने वाले देशद्रोही', उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे CM एकनाथ शिंदे

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को विपक्षी शिवसेना (UBT) को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसके वरिष्ठ नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करना देशद्रोह और राष्ट्र का अपमान है। सत्तारूढ़ शिवसेना के एक सम्मेलन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ 'महायुति' (महागठबंधन) ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से 45 पर जीतने का लक्ष्य रखा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिन भर चले सम्मेलन में सत्तारूढ़ पार्टी के निर्वाचन क्षेत्र के पर्यवेक्षकों, पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों ने भाग लिया और आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

संजय राउत ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की

शिंदे ने कहा कि ‘टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। औरंगजेब ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना (मुगल बादशाह से) करना देश का अपमान है। यह देशद्रोह है।’ शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की तुलना मध्यकालीन मुगल सम्राट औरंगजेब से की थी। राउत की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विदर्भ क्षेत्र के बुलढाणा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, औरंगजेब का जन्म वर्तमान गुजरात में हुआ था, जो मोदी का गृह राज्य है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article