इलेक्शन

Yogi Adityanath: ...बिहार में जब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर भटक गया रास्ता

Yogi Adityanath Helicopter: बिहार के चुनावी दौरे पर बिहार के चम्पारण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया।

Image

फाइल फोटो

Yogi Adityanath Helicopter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव प्रचार के लिए बिहार आने के दौरान उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर अपने गंतव्य स्थान के बजाए दूसरी जगह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया।लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बिहार के दो निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया।

उन्होंने राज्य के अपने दौरे का समापन पूर्वी चंपारण में एक रैली के साथ किया जिसमें शाम छह बजे प्रचार समाप्त होने में बस कुछ ही मिनट बाकी थे। योगी ने कहा, 'आज छठे चरण का प्रचार का अंतिम दिन है। आज सवेरे (ओडिशा में) पुरी गया और वहां से फिर एक और लोकसभा क्षेत्र में जाने के बाद मैं यहां आ रहा था कि हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर दूसरे क्षेत्र में चला गया।'

कार्यक्रम के मुताबिक योगी को पहले पूर्वी चंपारण आना था

बिहार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार योगी को पहले पूर्वी चंपारण आना था और पश्चिम चंपारण में एक रैली के साथ अपना दौरा समाप्त करना था। हालांकि योगी पहले पश्चिम चंपारण पहुंच गए। इस वजह से पूर्वी चंपारण की रैली में डेढ़ घंटे से अधिक की देरी हुई। पूर्वी चंपारण में भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह फिर से किस्मत आजमा रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article