
Chunav Result 2023: 'इस हैट्रिक ने दे दी 2024 की हैट्रिक की गारंटी', भाजपा की जीत पर बोले पीएम मोदी; जानें चुनावी नतीजों से जुड़ी बड़ी बातें
Chunav Result 2023, Rajasthan, MP, Chhattisgarh Election/Chunav Result 2023 Updates: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस को तीन राज्यों में करारी हार झेलनी पड़ी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का जलवा देखने को मिला, भगवा पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को चारो खाने चित कर दिया है। हालांकि, तेलंगाना में कांग्रेस केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस को पछाड़ते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है। मध्य प्रदेश में 164 सीटों पर बीजेपी का दम देखने को मिला, कांग्रेस 65 सीट और अन्य एक सीट पर बढ़त बनाई। राजस्थान में बीजेपी के खाते में 115 सीटें गई, कांग्रेस ने 69 सीटों पर और अन्य ने 15 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54 सीट, कांग्रेस 35 सीट और अन्य ने एक सीट पर जीत हासिल की। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटों पर, बीएचआरएस 39 सीटों पर, भाजपा ने 8 सीटों पर, एआईएमआईएम ने 8 सीटों पर और अन्य ने एक पर जीत दर्ज की है।