इलेक्शन

हिमाचल में जिस बागी नेता से PM की बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल, जानें उस सीट का क्या रहा नतीजा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 12:33 PM IST

भाजपा ने यहां से मंत्री राकेश पठानिया को टिकट दिया था। वह चुनाव हार गए। कांग्रेस के भवानी सिंह को 32453 वोट, भाजपा के उम्मीदवार को 25462 वोट और परमार को महज 2794 वोट मिले। प्रधानमंत्री के फोन के बावजूद परमार पीछे नहीं हटे। माना जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के ही वोट काटे।

Kripal Parmar : ह‍िमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट यकायक उस समय सुर्खियों में आ गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार को फोन किया। परमार को चुनाव लड़ाने से मनाने के लिए पीएम मोदी ने फोन किया। पीएम से फोन पर परमार की बातचीत का वीडियो वायरल भी हुआ था। हिमाचल चुनाव के नतीजे गुरुवार को आ गए। इस सीट का चुनाव नतीजा भी आया। इस सीट पर परमार की जीत तो दूर वह दूसरे स्थान पर भी नहीं आए। इस सीट को कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीता। भाजपा ने यहां से मंत्री राकेश पठानिया को टिकट दिया था। वह चुनाव हार गए। कांग्रेस के भवानी सिंह को 32453 वोट, भाजपा के उम्मीदवार को 25462 वोट और परमार को महज 2794 वोट मिले। प्रधानमंत्री के फोन के बावजूद परमार पीछे नहीं हटे। माना जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के ही वोट काटे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article