इलेक्शन

Karnataka Exit Poll: ABP CVoter कर्नाटक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को लेकर ये है अनुमान, जेडीएस हो सकती है किंगमेकर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 08:38 PM IST

Karnataka Election Exit Poll: कर्नाटक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए, ABP CVoter एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Image

ABP CVoter एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती दिख रही हैं

Karnataka Exit Poll ABP Cvoter: कर्नाटक के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है अनुमान में कांग्रेस बहुमत से केवल एक सीट पीछे दिख रही है, यानी एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

गौर हो कि कर्नाटक में 224 सीटें हैं एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा-'राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को आसानी से बहुमत मिलना चाहिए, कर्नाटक में कांग्रेस बनाएगी सरकार'

कर्नाटक में किस पार्टी को कितनी सीटें जा सकती है?

सोर्स- CVoter

बीजेपी- 83-95

कांग्रेस- 100-112

जेडीएस - 21-29

अन्य- 2-6

कर्नाटक में किसको कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- CVoter

बीजेपी- 38%

कांग्रेस- 41%

जेडीएस- 15%

अन्य- 6%

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन किसको कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- CVoter

कुल सीट 32

बीजेपी- 45 फीसदी

कांग्रेस- 39 फीसदी

जेडीएस- 13 फीसदी

अन्य- 3 फीसदी

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें जा सकती है?

सोर्स- CVoter

कुल सीट 32

बीजेपी- 15 से 19 सीटें

कांग्रेस- 11 से 15 सीटें

जेडीएस- 1 से 4 सीटें

अन्य- 0 से 1 सीट

ओल्ड मैसूर रीजन में किसको कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- CVoter

कुल सीट- 55

बीजेपी-26%

कांग्रेस-38%

जेडीएस-29%

अन्य-7%

ओल्ड मैसूर रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें जा सकती है?

सोर्स- CVoter

कुल सीट- 55

बीजेपी-0-4

कांग्रेस-28-32

जेडीएस-19-23

अन्य-0-3

गौर हो कि जनता दल-सेक्युलर के लिए कर्नाटक चुनाव के नतीजे काफी महत्वपूर्ण हैं, यहां उसके लिए करो या मरो जैसी स्थिति है वहीं कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को यदि हार मिलती है तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका होगा, इससे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रमुख विपक्षी दल होने का दावा उसका कमजोर होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article