इलेक्शन

'I.N.D.I.A ब्लॉक अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा', मल्लिकार्जुन खरगे ने मीटिंग के बाद किया साफ

देश में नई सरकार बनने के कयासों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, यह भारत के संविधान की रक्षा के लिए जनादेश है, कहा कि 'INDIA ब्लॉक फिलहाल सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा'

Image

'INDIA ब्लॉक फिलहाल सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा'

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'INDIA ब्लॉक फिलहाल सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा'
  2. खरगे ने कहा, '18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ है।
  3. 'चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत न देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'INDIA ब्लॉक फिलहाल सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा' खरगे ने कहा कि हम अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे बल्कि हम सही समय आने पर फैसला लेंगे, खरगे ने कहा कि यह भारत के संविधान की रक्षा के लिए जनादेश है, वहीं उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'इंडिया' गठबंधन (INDIA Bloc) के घटक दलों के नेताओं की बैठक में बुधवार को कहा कि इस गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है, जो संविधान की प्रस्तावना में अटूट आस्था रखते हैं और इसके आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव का जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है, लेकिन वह इसे नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

खरगे ने बैठक में अपने संबोधन में कहा, 'मैं 'इंडिया' गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई।'

उन्होंने कहा, '18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत न देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है।'

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, व्यक्तिगत रूप से नरेन्द्र मोदी के लिए यह ना सिर्फ़ राजनीतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है।उन्होंने दावा किया, 'परन्तु, हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे।' खरगे ने कहा, 'हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि 'इंडिया' गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है, जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article