इलेक्शन

Hassan Karnataka Election Results 2023: लगातार दूसरी बार परचम लहराएंगे बीजेपी के प्रीतम जे गौड़ा?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 9, 2023, 07:13 PM IST

Hassan Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 10 मई को बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। हासन विधानसभा उन प्रमुख विधानसभा सीट में से है जिस पर देश भर की नजर है।

Image

Hassan Karnataka Election Results 2023: हसन विधानसभा चुनाव क्षेत्र में फिर जीतेगी बीजेपी?

Photo : iStock

Hassan (Karnataka) Election Results 2023: हसन विधानसभा चुनाव क्षेत्र जनरल कटैगरी की सीट है। जो कर्नाटक के हासन जिले के अंतर्गत आती है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रीतम जे गौड़ा (Preetham J Gowda) इस क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई (बुधवार) को मतदान होगा और मतगणना 13 मई (शनिवार) को होगी।

Hassan Election Results 2023: बीजेपी ने सिटिंग विधायक को दिया टिकट

बीजेपी ने एक बार फिर हासन सीट से मौजूदा विधायक प्रीतम जे गौड़ा को मैदान में उतारा है। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में गौड़ा ने जनता दल (सेक्युलर) नेता एचएस प्रकाश को 13,006 मतों के अंतर से हराकर हासन विधानसभा सीट जीती थी। गौड़ा को 63,348 मत मिले थे जबकि प्रकाश को 50,342 मत मिले थे। इस बार बीजेपी एक बार फिर हासन सीट को अपने पास रखने के लिए गौड़ा पर निर्भर है। जनता दल के एचएस प्रकाश ने 2013, 2008 और 2004 में हासन विधानसभा क्षेत्र का चुनाव जीता था।

Hassan Election Results 2023: ये उम्मीदवार हैं मैदान

प्रीतम जे गौड़ा (Preetham J Gowda) 2023 कर्नाटक चुनाव में हासन सीट से कांग्रेस नेता बनवासी रंगास्वामी (Banavasi Rangaswamy), जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के स्वरूप एच एस प्रकाश (Swaroop H S Prakash) और आम आदमी पार्टी के एजाइल योगीश (Agile Yogish) से मैदान में है। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि हासन सीट पर बीजेपी, जेडीएस और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बीजेपी - प्रीतम जे गौड़ा

जेडीएस-स्वरूप एचएस प्रकाश

कांग्रेस - बनवासी रंगास्वामी

आम आदमी पार्टी- एजाइल योगीश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। हालांकि, बीजेपी 224 सदस्यीय विधानसभा में 112 के आधे रास्ते को पार करने में विफल रही। हालांकि, कांग्रेस ने 78 सीटें जीतीं और जनता दल (सेक्युलर) को 38 सीटें मिलीं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article