इलेक्शन

Gujarat Exit Poll: किसके काम को लोगों ने किया पसंद...गुजरात मॉडल या दिल्ली मॉडल ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 09:32 PM IST

गुजरात चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी अपनी बादशाहत बरकरार रखती हुई दिख रही है। वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान होने की आशंका है। आम आदमी पार्टी का खाता गुजरात में खुल सकता है। कई मामलों में आप, कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है।

गुजरात में दोनों चरणों का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के लिए सोमवार को वोट डाले गए। दूसरे चरण में लगभग 60 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण की वोटिंग के खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी गुजरात में सत्ता में वापसी करती दिख रही है। वहीं आप की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है।

किस मॉडल का बोलबाला

इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार दिल्ली मॉडल के नाम पर गुजरात में वोट मांगती दिखी। वहीं बीजेपी ने इसका मुकाबला गुजरात मॉडल से किया है। इस चुनाव में गुजरात मॉडल की धाक रही या फिर दिल्ली मॉडल की, दोनों में से कौन से मॉडल से गुजरात की जनता प्रभावित दिखी? ये सवाल जब जनता से पूछा गया तो नतीजे चौंकाने वाले थे।

ये मिले जवाब
Aसिर्फ गुजरात मॉडल 44%
Bदिल्ली मॉडल भी ठीक21%
Cदोनों मॉडल अच्छे12%
Dदोनों मॉडल फेल 23%

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार पार्टी के सपोर्ट में जनसभाएं, रोड शो और अन्य कार्यक्रम करते रहे। हालांकि इनकी मेहनत का फल क्या होगा,ये तो आठ दिसंबर को ही पता चलेगा, लेकिन एग्जिट पोल में कई मामलों में आप, कांग्रेस को पीछे छोड़ती दिखी है।

जिस गुजरात में मुस्लिम वोट बैंक, हमेशा से कांग्रेस के पक्ष में जाता रहा था, वहां इस चुनाव में 40 प्रतिशत मुस्लिम आप के सपोर्ट में जाते दिखे हैं। आप को इस चुनाव में 6 से 16 सीटें और कांग्रेस को 24 से 34 सीटें और बीजेपी को 135 से 145 सीटें मिलती दिख रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article