इलेक्शन

Ghazipur Lok Sabha Chunav Parinam: गाजीपुर में दौड़ी साइकिल, अफजाल अंसारी ने बीजेपी के पारस नाथ को दी शिकस्त

Ghazipur Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: गाजीपुर सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। इस सीट पर सपा के अफजाल अंसारी ने बीजेपी के पारस नाथ राय को 124861 वोटों से हरा दिया।

Image

गाजीपुर लोकसभा सीट रिजल्ट लाइव अपडेट

Ghazipur Lok Sabha Chunav 2024: गाजीपुर सीट पर लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग हुई थी। आज इस सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। गाजीपुर सीट से सीधा मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच था। लेकिन, सपा के अफजाल अंसारी ने 124861 वोटों से बीजेपी के पारस नाथ राय को करारी शिकस्त दी है। सपा के अफजाल अंसारी को कुल 539912 वोट और बीजेपी के पारस नाथ राय को 415051 वोट मिले। वहीं, उमेश कुमार सिंह 164964 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा से चुनाव जीता था। इस बार के चुनाव से पहले अफजाल अंसारी ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। आइए जानते हैं कि मतगणना में गाजीपुर लोकसभा सीट के ताजा अपडेट क्या हैं-

गाजीपुर सीट पर कौन हैं उम्मीदवार

  • अफजाल अंसारी - सपा
  • पारसनाथ राय - बीजेपी
  • उमेश कुमार सिंह - बसपा
  • धनंजय कुमार तिवारी - BLVP
  • आदित्य श्रीवास्तव - YUGTP
  • रामप्रवेश - MADP
  • ज्ञानचंद्र बिंद- निर्दलीय
  • नुसरत अंसारी - निर्दलीय
  • सत्यदेव यादव- निर्दलीय

लोकसभा चुनाव 2019 का हाल

पिछले लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार सांसद रहे मनोज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। बीजेपी के खिलाफ बसपा ने अफजाल अंसारी को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में बसपा के अफजाल अंसारी ने बीजेपी के कद्दावर नेता को हराया था। अफजाल अंसारी को इस चुनाव में 5 लाख, 66 हजार, 82 वोट मिले थे। वहीं मनोज सिंहा को 4 लाख, 46 हजार, 690 वोट मिले थे। अफजाल अंसारी ने 1 लाख, 19 हजार, 392 वोटों से बीजेपी को मात दी थी। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी रामजी रहे थे, जिन्हें 33 हजार, 877 वोट हासिल हुए थे।

लोकसभा चुनाव 2014 का हाल

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मनोज सिंहा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं सपा ने शिवकन्या कुशवाहा पर दांव लगाया था। इस चुनाव में मनोज सिन्हा ने सपा के शिवकन्या कुशवाहा को 32 हजार, 452 वोटों के अंतर से हराया था। मनोज सिंहा को 3 लाख, 6 हजार 929 वोट मिले थे, जबकि शिवकन्या को 2 लाख, 74 हजार, 477 वोट मिले थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article