इलेक्शन

Firozabad Nagar Nigam Election: फिरोजाबाद में दिलचस्प लड़ाई, सपा-बसपा के बीच वोटों की मारामारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 1, 2023, 09:27 PM IST

Firozabad Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। जिले में 4 मई को पहले चरण में मतदान होना है।

Image

mayawati

Photo : PTI

Firozabad Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: बीजेपी ने फिरोजाबाद नगर पालिका और नगर पंचायत पद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ सियासी घमासान तेज कर दिया है। बीजेपी ने टूंडला नगर पालिका से दीपक राजोरिया को टिकट दिया है। सिरसागंज नगर पालिका से रंजना सिंह, शिकोहाबाद नगर पालिका से रानी गुप्ता, जसराना नगर पंचायत से राजीव कुमार गुप्ता, फरिहा नगर पंचायत से रेखा कुशवाह, एका नगर पंचायत से माया देवी सागर, मक्खनपुर नगर पंचायत के गीता देवी दिवाकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। साथ ही बीजेपी ने निगम के 52 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम की भी सूची जारी कर दी है। नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। जिले में 4 मई को पहले चरण में मतदान होना है। फिरोजाबाद से बीजेपी ने नगर निगम की मेयर पद पद के लिए निवर्तमान मेयर नूतन राठौर का टिकट काटकर कामिनी राठौर को प्रत्याशी बनाया है।

बीएसपी ने फिरोजाबाद से रूखसाना बेगम को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद से मेयर पद के लिए मशरूर फातिमा को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों के बीच अल्पसंख्यक वोटों की मारामारी होने का अंदेशा है।

इसके अलावा सपा ने नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद से मुमताज बेगम, नगर पालिका परिषद सिरसागंज से सरोज शर्मा, नगर पंचायत परिषद जसराना कुवर पाल सिंह, नगर पालिका परिषद टूंडला से अल्केश सविता, नगर पंचायत फरिहा से पिंकी देवी, नगर पंचायत एका से रेखा देवी जाटव, नगर पंचायत मक्खनपुर से संतोष कुमार अरूण को टिकट दिया है।

महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से चुनावी मैदान में उतरीं राजकुमारी ने पर्चा भर दिया है। वहीं पार्षद पद के 13 नामांकन और सभासद पद के 15 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article