इलेक्शन

Bhanupratappur Bye Election Results 2022: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट, चुनाव नतीजे की ऐसे करें जानकारी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 04:47 AM IST

Chhattisgarh Bhanupratappur By-Election Result 2022 (भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे 2022): छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों की जानकारी आप यहां जान सकते हैं।

Image

सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट

Bhanupratappur By-Election Result 2022 (भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे 2022): छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव 5 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया अब आज चुनाव नतीजे आ रहे हैं आप यहां चुनाव आयोग की बेव साइट (ECI Website) पर चुनाव नतीजों के बारे में ताजा अपडेट जान सकते हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव हुआ था इस सीट पर मुकाबला यहां कांटे का है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है जनता का फैसला किसके हक में होगा ये तो EVM ही तय करेगी।

राज्य सरकार ने विधेयक लाकर आदिवासियों के आरक्षण को 32 प्रतिशत कर दिया है, अब ये देखने वाली बात होगी कि सरकार के विधेयक का असर चुनाव नतीजों को कितना प्रभावित करता है।

आप इस लिंक से रिजल्ट की जानकारी कर सकते हैं-

लेकिन इससे पहले जीत के अपने-अपने दावे हैं, कांग्रेस से सावित्री मंडावी (Savitri Mandavi) और बीजेपी से ब्रम्हानंद नेताम (Brahmanand Netam) में अहम टक्कर मानी जा रही है हालांकि भानुप्रतापपुर उपचुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है।सर्वआदिवासी समाज की तरफ से रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अकबर राम कोर्राम मैदान में हैं, प्रशासन के अधिकारियों ने भी आठ दिसंबर को होने वाले मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है मतगणना लगभग 19 राउंड चलेगी ऐसा कहा जा रहा है, सभी उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा और फिर मतगणना शुरू की जाएगी फिर नतीजे घोषित किए जायेंगे।

भानुप्रतापपुर सीट पर 7 प्रत्याशी हैं मैदान में

बीजेपी से ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस से सावित्री मंडावी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से डायमंड नेताम, आंबेडकराईट पार्टी से शिवलाल पुड़ो, निर्दलीय अकबर राम कोर्राम और दिनेश कुमार कल्लों मैदान में हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article