इलेक्शन

ECI Kurhani By-Election Results 2022: चुनाव आयोग की वेबसाइट ऐसे देखें कुढनी उपचुनाव रिजल्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 02:03 AM IST

Election Commission of India (ECI) By-Election Results 2022, Bihar Kurhani By Election Chunav Results 2022: बिहार विधानसभा की कुढनी उपचुनाव के मतों की गिनती आज हो रही है। आप इस सीट के रूझान और नतीजे चुनाव आयोगी की वेबसाइट https://eci.gov.in/ और https://results.eci.gov.in/ पर देख सकते हैं।

Image

कुढनी उपचुनाव के नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

Photo : BCCL

Election Commission of India (ECI) By-Election Results 2022, Bihar Kurhani By Election Chunav Results 2022: बिहार विधानसभा की कुढनी सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। करीब 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र में 64.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस विधानसभा सीट से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से पांच निर्दलीय थे। हालांकि, मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी के केदार गुप्ता और जदयू के मनोज सिंह कुशवाहा के बीच देखा जा रहा है। दोनों पूर्व विधायक हैं। कुढनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम के अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। आपको https://eci.gov.in/ और https://results.eci.gov.in/ प्रत्येक राउंड की जानकारी मिलेगी। आप इस लिंक को क्लिक कर रिजल्ट जान सकते हैं।

केदार गुप्ता 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव जिसे बीजेपी और जदयू ने गठबंधन में लड़ा था। जिसमें सहनी से 700 से कम मतों से हार गए थे। अब जदयू प्रदेश में सत्ताधारी सात दलों के महागठबंधन का हिस्सा है जिसमें राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। बीजेपी और जदयू दोनों ने भविष्यवाणी की है कि उनका उम्मीदवार स्पष्ट विजेता होगा। कुढनी सीट पर उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि आरजेडी विधायक अनिल सहनी को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया जाने के बाद तीन साल की सजा हुई थी। उसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

बीजेपी के सीनियर नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 2014 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जब उन्होंने लोकसभा चुनावों में जदयू की हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर ली थी। आशा है कि जब कुढनी के नतीजे आएंगे तो वह भी ऐसा ही करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुढनी में महागठबंधन द्वारा सत्ता का खुला दुरुपयोग किया गया। प्रदेश में शराबबंदी कानून के बावजूद पैसे उड़ाए गए और शराब खुलेआम बांटी गई। प्रशासन ने आंखें मूंद लीं लेकिन लोगों ने सत्ताधारी गठबंधन को नकार दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उपचुनाव के बाद मैं कह सकता हूं कि इसमें हमारा प्रदर्शन हमारी उम्मीदों से कहीं बढ़कर होने वाला है। हम भारी मतों से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके जैसे लोग कुछ दिन के लिए खुद को खुश कर सकते हैं, जब तक नतीजे और हकीकत सामने नहीं आ जाती।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article